लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी, अब एनिमेटेड सीरीज में दुश्मनों से लड़ते नजर आएंगे 'चुलबुल पांडे'

By भाषा | Updated: May 26, 2020 17:25 IST

अरबाज ने कहा , ‘‘ हम खुश हैं कि हम ‘कॉज्मोस-माया’ के साथ काम कर रहे हैं, जो लाखों दिल जीत चुका है।’’

Open in App
ठळक मुद्देएनिमेशन स्टूडियो ‘कॉज्मोस-माया’ इसका निर्माण कर रहा है।निर्माता इसे रिलीज करने लिए विभिन्न ओटीटी मंचों से बातचीत कर रहे हैं।

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ की जल्द एनिमेटेड सीरीज आने जा रही है। इसके दो सीजन होंगे। पहले सीजन में 52 एपिसोड होंगे, प्रत्येक एपिसोड आधे घंटे का होगा। निर्माता इसे रिलीज करने लिए विभिन्न ओटीटी मंचों से बातचीत कर रहे हैं। 

अभिनेता एवं निर्माता अरबाज खान ने कहा कि ‘दबंग’ की सबसे अच्छी बात यह है कि वह पूरे परिवार का मनोरंजन करती है और इस सीरिज को आगे बढ़ाने का सबसे सही तरीका एनिमेशन ही था। 

अरबाज ने एक बयान में कहा, ‘‘ इस माध्यम से आपको कहानी बयां करने में रचनात्मक स्वतंत्रता मिलती है और हम लंबी कहानियों की बजाय छोटी-छोटी कहानी पर ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं। चुलबुल का किरदार काफी व्यपापक है और एनिमेशन के जरिए इसे एक नए अंदाज में दिखाया जाएगा।’’ 

एनिमेशन स्टूडियो ‘कॉज्मोस-माया’ इसका निर्माण कर रहा है। अरबाज ने कहा , ‘‘ हम खुश हैं कि हम ‘कॉज्मोस-माया’ के साथ काम कर रहे हैं, जो लाखों दिल जीत चुका है।’’ 

इस एनिमेटेड सीरिज में सलमान के अलावा सोनाक्षी के किरदार रज्जो, दिवंगत विनोद खन्ना के किरदार प्रजापति और ‘दबंग’ के तीनों भाग के खलनायक छेदी सिंह (सोनू सूद) , बच्चा भइया (प्रकाश राज) और बाली (सुदीप) को भी दिखाया जाएगा।

टॅग्स :दबंग ३ मूवीसलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!