लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13 की बढ़ी मुसीबतें, अश्लील कटेंट के खिलाफ शिकायत पर सूचना प्रसारण मंत्रालय ने लिया ये एक्शन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 11, 2019 15:27 IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद की लोनी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर सहित कई संगठनों ने 'बिग बॉस 13' शो को बंद करने की मांग तेज की थी, जिसके बाद मंत्रालय ने एक्शन लिया।

Open in App

टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस इस समय मुरीबतों में घिरता हुआ नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि इसमें अश्लील कंटेंट परोसा जा रहा है जिसकी वजह से इस शो को बंद कर देना चाहिए। शो को बंद करने की लगातार मांगों को देखते हुए सूचना प्रसारण मंत्रालय ने अब एक्शन लिया है। मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर से रिपोर्ट मांगी है।

जावडेकर को लिखा था पत्र

कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद की लोनी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर सहित कई संगठनों ने 'बिग बॉस 13' शो को बंद करने की मांग तेज की थी। विधायक नंद किशोर ने प्रकाश जावडेकर को एक शिकायत पत्र भी लिखा था। इस बात को अब गंभीरता से लेकर मंत्रालय ने शो पर एक्शन लेने का फैसला लिया है।

विधायक ने पत्र में लिखी थी ये बातें

पत्र में विधायक नंद किशोर ने लिखा था कि बिग बॉस-13 को प्राइम टाइम के स्लॉट में टेलिकास्ट किया जा रहा है। इस शो के कंटेंट में बेहद ही अश्लीलता और फूहड़ता का खुलेआम घिनौना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस शो को घरेलू माहौल में देखना तक मुश्किल है। साथ ही ऐसे सीरियल जो टीवी के माध्यम से देश के बड़े वर्ग तक सीधा पहुंचते हैं, इनके सेंसर की व्यवस्था फिल्मों की तरह ही सख्ती से की जाए, जिससे इस तरह के अश्लीलता परोसने वाले, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक ताने-बने को नष्ट करने वाले कार्यक्रमों पर रोक लगाई जा सके।जब से बिग बॉस 13 विवादों में आया है तब से सोशल मीडिया पर #Boycott_BigBoss कैंपेन शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले #Boycott_BigBoss काफी तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था। 

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!