लाइव न्यूज़ :

तारीख समेत पढ़ लीजिए, सलमान खान के काला हिरण शिकार मामले में कब-कब क्या हुआ, पूरा चिट्ठा

By भाषा | Updated: April 7, 2018 21:07 IST

सलमान खान को आज जिस मामले में जमानत मिली है उस मामले का घटनाक्रम इस प्रकार है।

Open in App

जोधपुर, सात अप्रैल: सलमान खान को आज जिस मामले में जमानत मिली है उस मामले का घटनाक्रम इस प्रकार है। 

एक - दो अक्टूबर , 1998: कनकनी में दो काले हिरणों का शिकार। 

मामले में आरोपी : सात लोग ( सलमान खान , सैफ अली खान , सोनाली बेंद्रे , नीलम , तब्बू , दुष्यंत सिंह और दिनेश गावरे ) । 

गवाह : चार ( छोगाराम , पूनम चंद , शेराराम और मंगीलाल ) 

नौ नवम्बर , 2000: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ( सीजेएम ) के समक्ष मामले को लाया गया और पंजीकृत किया गया। 

19 फरवरी , 2006: सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किये गये। 

सत्र अदालत में पहले बचाव पक्ष ने पुनरीक्षण याचिका दायर की और इसके बाद उच्च न्यायालय में अभियोजन पक्ष ने दायर की। सात वर्षों तक सुनवाई रुकी रही।

(जरूर पढ़ेंः सलमान खान के वकील महेश बोरा कितनी फीस ले रहे हैं?)

23 मार्च , 2013: निचली अदालत ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ संशोधित आरोप तय किये गये। 

23 मई , 2013: सीजेएम अदालत में सुनवाई शुरू। 

सुनवाई के दौरान अदालत में अभियोजन पक्ष के गवाहों ने गवाही दी। 

13 जनवरी , 2017: निचली अदालत में गवाही पूरी हुई। 

27 जनवरी , 2017: बयान दर्ज कराने के लिए सभी आरोपी अदालत में पेश हुए। 

13 सितम्बर , 2017: निचली अदालत में अभियोजन पक्ष ने अंतिम बहस शुरू की। 

28 अक्तूबर , 2017: बचाव पक्ष ने अंतिम बहस शुरू की। 

24 मार्च , 2018: निचली अदालत ने अंतिम सुनवाई पूरी की। 

28 मार्च , 2018: निचली अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा। 

पांच अप्रैल , 2018: फैसला सुनाया गया। 

सात अप्रैल , 2018: सलमान खान को काला हिरण मामले में जमानत दी गई। उन्हें पांच वर्ष जेल की सजा सुनाई गई है। 

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?