लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के खौफ से डरे सलमान खान और ऋतिक रोशन, विदेश में होने वाला कॉन्सर्ट किया रद्द

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 13, 2020 10:26 IST

सलमान खान का अप्रैल में यूएस में एक कॉन्सर्ट होने वाला था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है । ये कॉन्सर्ट टूर 10 दिनों का था। ये कॉन्सर्ट कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए टाल दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण और विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। अब सलमान खान और ऋतिर रोशन से जुड़ी एक खबर सामने आई है।

कोरोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण और विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत में भी ये वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। इसका असर अब बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है। कोरोना को देखते हुए कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी फिल्मों की शूटिंग रद्द कर दी है। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। अब सलमान खान और ऋतिर रोशन से जुड़ी एक खबर सामने आई है।

खबर के अनुसार  सलमान खान का अप्रैल में यूएस में एक कॉन्सर्ट होने वाला था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है । ये कॉन्सर्ट टूर 10 दिनों का था। ये कॉन्सर्ट कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए टाल दिया गया है।

सलमान खान का ये कॉन्सर्ट 3 से 13 अप्रैल तक होने वाला था। सलमान के कॉन्सर्ट को उनके भाई सोहेल खान ने ऑर्गनाइज किया था। ये कॉन्सर्ट यूएस और कनाडा में होना था । खबर के अनुसार अटलांटा, न्यू जर्सी, बॉस्टन, टोरंटो, डलास, हॉस्टन, सैन जोस और सिएटल में सलमान इस कॉन्सर्ट के जरिए अपने फैंस से मिलते ।

इतना ही नहीं ऋतिक रोशन का भी यूएस में होने वाला नौ दिन का प्रोग्राम अब रद्द कर दिया गया है। ऋतिक का ये प्रोग्राम 10 अप्रैस से शुरू होने वाला था।

गौरबतल है कि कोरोना वायरल के चलते दिल्ली, जम्मू कश्मीर, केरल के सिनेमाघरों में पाबंदी लगा दी गई है। ताकि लोग भीड़ वाली जगह पर ना जा सकें और कोरोना के वायरस ना फैले। कोराना वायरस के चलते फिल्मों की कमाई पर भी असर पड़ रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससलमान खानऋतिक रोशनबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!