लाइव न्यूज़ :

बचपन में जिन 'अख्तर चचा' के हाथों से सलमान खान ने खाया था खाना, आज पेट पालने के लिए ठेला लगाकर काट रहे जिंदगी

By अमित कुमार | Updated: December 28, 2020 14:30 IST

बचपन से सलमान खान का जिन 'अख्तर चचा' के साथ रहकर बड़े हुए आज उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अपनी जिंदगी को गुजारने के लिए सड़कों पर ठेला लगा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन था। सलमान 55 साल के हो गए हैं। सलमान खान अक्सर गरीब और बेसहारा की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। बचपन में अपने हाथों से सलमान खान को खाना खिलाने वाले 'अख्तर चचा' आज बेहद गरीबी में दिन बिता रहे हैं।

बॉलीवुड में अपनी दरियादिली के लिए मशहूर सलमान खान रविवार को 55 साल के हो गए। सलमान खान के करियर को आगे बढ़ाने में कई लोगों का हाथ रहा है। सलमान के जन्म से लेकर उनकी फिल्म मैंने प्यार किया तक एक शख्स ने उनका खासा ख्याल रखा था। सलमान खान उन्हें  'अख्तर चचा' कहकर पुकारा करते थे। सलमान खान इनके हाथों से खाना तक खाते थे। 

सलमान खान के यह चाचा आज भोपाल में गरीबी की जिंदगी बिता रहे हैं। वह दो वक्त की रोटी के लिए गुड़ का ठेला लगाकर अपना गुजारा कर रहे हैं। दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सलमान बचपन में  'अख्तर चचा' के हाथों आलू का पराठा खाना पसंद करते थे। अख्तर मियां ने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सलमान खान के परिवार संग उनका रिश्ता कितना पुराना है। 

अख्तर मियां के मुताबिक सलमान खान का जन्म होने वाला था, तो उस वक्त सलीम खान साहब एक्टिंग में व्यस्त थे। ऐसे में अख्तर मियां ही सलमान की मां को मुंबई से इंदौर लेकर आए थे। सलमान के जन्म से उनकी फिल्म मैंने प्यार किया तक अख्तर मियां उनके साथ थे। लेकिन फिल्म मैंने प्यार के बाद वह भोपाल आ गए। इसके बाद वह कभी भी मुंबई वापस नहीं जा सकें। 

अख्तर मियां की आखिरी इच्छा है कि मरने से पहले उनकी एक बार सलमान खान से मुलाकात हो जाए। सलमान खान भी जरूर अपने इस चाचा से एक बार मिलना चाहेंगे। लाखों गरीबों की मदद करने वाले सलमान खान के इस चाचा को आज उनसे मदद की जरूरत है। 

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!