लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान मेरे लिए खतरनाक, बोलीं सोमी अली- कई बार जान से मारने की धमकी मिली, सुनाई आपबीती

By अनिल शर्मा | Updated: January 4, 2022 08:38 IST

सलमान खान संग कई फिल्मों में काम कर चुकीं पाकिस्तानी मूल की पूर्व अभिनेत्री सोमी अली कई समाजिक कार्यों में खुद को व्यस्त रखती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोमी अली को पाकिस्तान की बजाय भारत से ज्यादा लगाव है16 साल की उम्र में वह अमेरिका से भारत चली आई थींसोमी ने कहा कि वह जो काम करती हैं, उसके लिए पाकिस्तान खतरनाक जगह है

मुंबईः पाकिस्तानी मूल की पूर्व अभिनेत्री सोमी अली खान ने कहा है कि पाकिस्तान सबसे खतरनाक जगह है। अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिली हैं। सलमान खान संग कई फिल्मों में काम कर चुकीं सोमी ने कहा कि पाकिस्तान की तुलना में उनका भारत से अधिक संबंध हैं। वह 16 साल की उम्र में ही भारत आ गई थीं। यही वजह है कि वह भारत से ज्यादा लगाव रखती हैं।

सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया जब सााल 1989 में रिलीज हुई तो सोमी को सलमान खान से प्यार हो गया था। 11 साल की उम्र में पाकिस्तान छोड़ अमेरिका चली गईं और 16 साल की उम्र में वह भारत चली आई थीं। सिर्फ सलमान खान के लिए। बकौल सोमी- मैं लगभग नौ साल तक भारत में रही। मेरा दिल पाकिस्तान से ज्यादा भारत की तरफ है। मेरा मतलब यह नहीं है कि मेरे मन में साथी पाकिस्तानियों के लिए कोई दुर्भावना है। मैं मुंबई में पली-बढ़ी हूं, जहां मैंने अपनी युवावस्था का अधिकांश समय बिताया। तो मेरा दिल निश्चित रूप से भारत का है।

सोमी कई सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहती हैं।  वह पीड़ितों, विशेष रूप से समलैंगिक समुदाय के लोगों के सशक्तिकरण और बचाव की दिशा में काम करती है। वह कहती हैं, मैं जो करती हूं उसके कारण पाकिस्तान मेरे लिए खतरनाक है। मुझे पाकिस्तानी पुरुषों के ईमेल के माध्यम से मौत की बहुत सारी धमकी मिली हैं, जिसमें कहा गया है, 'यदि आप कभी पाकिस्तान आती हैं, तो आपको नुकसान होगा।' 

सोमी ने आगे बताया है कि पुरुषों के लिए महिलाओं को चोट पहुँचाना एक आदर्श है, और मैं उनसे वह शक्ति और नियंत्रण छीन रही हूँ। सोमी ने बताया कि एक बार एक पीड़ित को बचाने के दौरान उन्हें गन पॉइंट पर उठा लिया गया था। मैं एक तस्कर से एक पीड़ित को छुड़ा रही थी जिसे कैद करके रखा गया था।

टॅग्स :सलमान खानपाकिस्तानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल