लाइव न्यूज़ :

बाढ़ से बेहाल महाराष्ट्र को सलमान खान की 'राहत', कोंकण इलाकों में बाढ़ पीड़ितों की ऐसे की मदद

By अनिल शर्मा | Updated: August 12, 2021 17:01 IST

महाराष्ट्र के कई जिले बाढ़ प्रभावित हैं। महाराष्ट्र के कोंकण सहित आठ जिलों में 22 जुलाई से शुरू हुई मूसलाधार बरसात के कारण भीषण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। बाढ़ की वजह से इन इलाकों के लोगों के सामने खाने-पीने और रहने का संकट गहरा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के कोंकण सहित आठ जिले बाढ़ से बूरी तरह प्रभावित हैंसलमान खान ने इन इलाकों में राहत सामाग्री भेजी हैअभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों के लिए तकरीबन 4-5 टेम्पो भरके राशन भेजे हैं

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के तहत जरूरतमंदों की हमेशा मदद करते रहे हैं। इस वक्त जहां महाराष्ट्र के कई इलाके बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हैं, एक बार फिर सलमान खान मदद को आगे आए हैं। महाराष्ट्र के कोंकण इलाकों में बाढ़ प्रभावितों की सलमान खान ने मदद की है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने इलाके के बाढ़ पीड़ितों के लिए तकरीबन 4-5 टेम्पो भरके राशन भेजे हैं। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। तस्वीरों में राशन भरे कई सारे टेम्पो नजर आ रहे हैं जिनपर बीइंग ह्यूमन के बोर्ड भी लगे हैं। जिनपर लिखा है,' Being haangryy- कोंकण में चक्रवात से प्रभावित नागरिकों के लिए राशन वितरण।'

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के कई जिले बाढ़ प्रभावित हैं। महाराष्ट्र के कोंकण सहित आठ जिलों में 22 जुलाई से शुरू हुई मूसलाधार बरसात के कारण भीषण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। बाढ़ की वजह से इन इलाकों के लोगों के सामने खाने-पीने और रहने का संकट गहरा गया है। वहां की खेती और रोजगार भी तबाह हो गए हैं। ऐसे में सलमान खान द्वारा की गई इस मदद की खूब सराहना हो रही है।

बता दें, बीते दिनों ही ऐक्टर ने चिपलून, महाड और महाबलेश्वर के पास के गांवों के लोगो के लिए राशन भेजा था। इन इलाकों में भी बाढ़ से लोगों का काफी बुरा हाल था।

 

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच