लाइव न्यूज़ :

सलमान की सजा पर पाकिस्तान के विदेशमंत्री का बेतुका बयान, कहा-मुसलमान होने की सजा मिली

By भारती द्विवेदी | Updated: April 5, 2018 22:20 IST

जमानत के लिए सेशन कोर्ट में दायर याचिका पर कल सुबह 10.30 बजे से कोर्ट में सुनवाई होगी।

Open in App

नई दिल्ली, 5 अप्रैल: काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की स्थानीय अदालत ने सलमान खान को पांच साल की जेल, साथ ही 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। फिलहाल सलमान खान को जोधपुर के सेंट्रल जेल के बैरक नंबर दो में रखा गया है। सलमान जेल में कैदी नंबर 106 बनकर रहेंगे। सलमान खान सजा को मिली सजा पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सलमान खान की सजा पर पाकिस्तान से भी प्रतिक्रिया आई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सलमान खान की सजा पर बेहद ही बेतुका बयान दिया है। उनके मुताबिक सलमान खान को मुसलमान होने की सजा मिली है। 

पाकिस्तान विदेशमंत्री ख्वाजा आसिफ की माने तो सलमान का अगर सत्ताधारी दल यानी कि भाजपा से किसी भी तरीके से संबंध होता तो उन्हें कम सजा मिलती। आसिफ ने ये बातें पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा है। पाकिस्तानी विदेशमंत्री ने अपने इस बयान से इस सजा को कम्यूनल रंग देने की कोशिश की है।

बता दें कि सलमान जेल में रेप के आरोप में सजा काट रहे आसाराम बापू के साथ रहेंगे। सलमान खान के वकील ने जमानत के लिए सेशन कोर्ट में याचिका दायर कर दी है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। काले हिरण की हत्या मामले में अन्य चार आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।

टॅग्स :सलमान खानराजस्थानकोर्टपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?