लाइव न्यूज़ :

इस दिन OTT पर रिलीज होगी प्रभास की 'सालार: सीज फायर - भाग 1', हिंदी के अलावा तेलुगु, कन्नड़, तमिल और मलयालम में भी उपलब्ध होगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 19, 2024 12:35 IST

प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की मुख्य भूमिका वाली सालार: भाग 1 सीजफायर दिसंबर में रिलीज़ हुई थी। इसे केजीएफ के निर्देशक प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है। अब यह फिल्म 20 जनवरी, 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसालार: भाग 1 सीजफायर दिसंबर में रिलीज़ हुई थी20 जनवरी, 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगीबॉक्स ऑफिस पर अब भी अपनी उपस्थिति बनाए हुए है

Salaar Ceasefire OTT release: साउथ सुपरस्टॉर प्रभास की फिल्म सालार पार्ट-1 सीजफायर सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए भी तैयार है। सालार किस दिन से ओटीटी पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी इसकी जानकारी सामने आ गई है। जो दर्शक सिनेमाघरों में इस एक्शन फिल्म का आनंद लेने से चूक गए थे वह अब घर बैठे अपनी टीवी स्क्रीन पर धमाकेदार एक्शन का मजा ले सकेंगे।

कब होगी ओटीटी पर रिलीज

प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की मुख्य भूमिका वाली सालार: भाग 1 सीजफायर दिसंबर में रिलीज़ हुई थी। इसे केजीएफ के निर्देशक  प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है। अब यह फिल्म 20 जनवरी, 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, कन्नड़, तमिल और मलयालम जैसी सभी भाषाओं में भी उपलब्ध होगी। फिल्म का हिंदी संस्करण अपनी शुरुआती रिलीज के 56 दिन पूरे होने के बाद ही ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए आएगा।

अब तक की कमाई

प्रभास की एक्शन से भरपूर फिल्म "सलार: सीज फायर - भाग 1" बॉक्स ऑफिस पर अब भी अपनी उपस्थिति बनाए हुए है। Sacnilk.com के अनुमान के अनुसार फिल्म ने भारत में 405.38 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।  ₹270 करोड़ के बजट में निर्मित होने के बावजूद, इसने 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की रैंकिंग में पांचवां स्थान हासिल किया है। अपने शुरुआती सप्ताहांत में ही प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म ने कुल ₹308 करोड़ की कमाई की थी, जिसमें सबसे अधिक योगदान तेलुगु संस्करण का ₹186.05 करोड़ और हिंदी संस्करण का ₹92.5 करोड़ था। इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अब तक 650 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।  क्या है फिल्म की कहानी

सालार में प्रभास के किरदार का नाम देवा है। मेरिका से लौटी आध्या (श्रुति हसन) का जीवन खतरे में है इसलिए वह बचकर भागते हुए जिस घर में छिपती है वह घर देवा का ही होता है। देवा उसे बचाता है। फिल्म में एक काल्पनिक दुनिया  'खानसार' को दिखाया गया है। खानसार एक ऐसी जगह जहां के लोग कोई कानून नहीं मानते और उनकी खुद की आर्मी है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। श्रिया रेड्डी और जगपती बाबू की भी भूमिकाएं हैं लेकिन उनके हिस्से कुछ खास आया नहीं है। 2 घंटे 52 मिनट की इस फिल्म में गजब का एक्शन है।

टॅग्स :प्रभासबॉक्स ऑफिस कलेक्शनहिन्दी सिनेमा समाचारनेटफ्लिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?