पति सैफ ने Kiss करके वाइफ करीना कपूर को किया बर्थडे विश, वायरल हो रही है दोनों की ये फोटो
By मेघना वर्मा | Published: September 21, 2019 02:27 PM2019-09-21T14:27:50+5:302019-09-21T14:27:50+5:30
जल्द ही करीना कपूर अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कियारा अडवानी और दिलजीत भी नजर आएंगे।
करीना कपूर आज 39 साल की हो गई है। करीना कपूर के बर्थडे पर उनके फैंस के साथ पूरी इंडस्ट्री उन्हें बर्थडे विश कर रही हैं। ऐसे में पति सैफ अली खान ने उन्हें स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है। सोशल मीडिया पर तेजी से एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें करीना कपूर और सैफ अली खान नजर आ रहे हैं।
दरअसल इस फोटो में करीना कपूर और सैफ अली खान सफेद रंग के कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। सैफ अली खान करीना कपूर को किस करते हुए दिख रहे हैं। उनकी केमेस्ट्री इस फोटो में बेहद खूबसूरत लग रही है। बता दें साल 2016 में करीना और सैफ अली खान ने शादी कर ली थी। इसके बाद से ही दोनों के इस रिश्ते को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।
वहीं करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें करीना कपूर केक काटती हुई दिख रही हैं। करीना कपूर व्हाइट कुर्ते में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके इस बर्थडे सेलिब्रेशन में को-स्टार दिलजीत दोसांझ भी मौजूद रहे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही करीना कपूर अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कियारा अडवानी और दिलजीत भी नजर आएंगे। वहीं करीना कपूर ने इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।