लाइव न्यूज़ :

तैमूर के नाम को लेकर करीना कपूर ने किया खुलासा, सैफ ये रखना चाहते थे बेटे का नाम

By स्वाति सिंह | Updated: March 11, 2018 14:16 IST

करीना कपूर ने जब अपने बेटे तैमूर का जब नाम रखा था तब वह उसे लेकर काफी ट्रोल हुई थीं।

Open in App

मुंबई, 10 मार्च: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अपने क्यूट लुक के चलते इंटरनेट की सनसनी बन चुके हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। करीना ने जब अपने बेटे तैमूर का जब नाम रखा था तब वह उसे लेकर काफी ट्रोल हुई थीं। लोगों ने उन्हें नाम बदलने की सलाह भी थी। करीना ने बताया कि पहले उसका नाम 'फैज' रखा जा रहा था। करीना ने यह बातें इंडिया टुडे कॉनक्लेव के दौरान कही, जिसमें वह अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ शनिवार को शामिल हुई।  

पत्रकार राजदीप सरदेसाई के साथ बातचीत में उनसे पूछा गया कि क्या मीडिया की बहुत अधिक दखलअंदाजी से उनका निजी जीवन प्रभावित हो रहा है, खासतौर से जिस प्रकार से उनके बेटे के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। करीना ने कहा, "बेशक, ट्रोलिंग चल रही थी, लेकिन उसी दौरान बहुत सारे लोग हमारे समर्थन में भी थे। वे ट्रोल्स हमारे लिए महत्व नहीं रखते।"

उन्होंने कहा, "जिस दिन मैं डिलिवरी के लिए अस्पताल गई। मैंने सैफ से बात की तो उसने 'फैज' नाम सुझाया। उसने कहा, 'बेबो, यह ज्यादा काव्यात्मक, ज्यादा रोमानी नाम है।' मैंने कहा, 'तैमूर का मतलब फौलाद होता है और अगर मैं बेटे को जन्म दूंगी, तो मेरा बेटा योद्धा होगा, मैं एक फौलाद को पैदा करूंगी।' और हां, मैंने गर्व के साथ ऐसा ही किया।" 

यह पूछे जाने पर कि उनके बेटे को मिल रहे मीडिया की सुर्खियां उन्हें पसंद है। उन्होंने कहा, "नहीं, मुझे यह पसंद नहीं है कि तैमूर के हर कदम की निगरानी की जाए। और लोग तो उसके हेयर स्टाइल से लेकर अन्य चीजों की चर्चा करते हैं। मेरा मतलब है कि वह अभी केवल 14 महीने का है।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि इसे कैसे रोकूं। मुझे लगता है कि वह कैमरे से ज्यादा परिचित हो रहा है। वह सीधे कैमरे की तरफ देखता है।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ ) 

टॅग्स :करीना कपूरतैमूर अली खानसैफ अली खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!