लाइव न्यूज़ :

सैफ अली खान की ये हालत देखकर हर कोई हैरान, फोटो वायरल होने के बाद सामने आई ये सच्चाई

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 8, 2019 10:44 IST

इस फोटो में सैफ अली खान के चेहरे पर चोटें नजर आ रही हैं, साथ ही एक आंख बंद है जिस पर गहरी चोट के निशान नजर आ रहे हैं। फैन्स उनकी ये फोटोज देखकर हैरान हैं।

Open in App

सोशल मीडिया पर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की एक भयानक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में सैफ अली खान के चेहरे पर चोटें नजर आ रही हैं, साथ ही एक आंख बंद है जिस पर गहरी चोट के निशान नजर आ रहे हैं। फैन्स उनकी ये फोटोज देखकर हैरान हैं। लेकिन सवाल यह है कि सैफ अली खान की ऐसी हालत हुई कैसे? क्या सैफ को सच में चोट लगी है?

आपको बता दें कि सैफ अली खान एकदम ठीक हैं। उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है। इस फोटो में आप जिन घाव को देख रहे हैं वे असली नहीं नकली हैं। सैफ का यह लुक उनकी आने वाली फिल्म 'लाल कप्तान' (Lal Kaptaan)  के लिए तैयार किया गया है। इस फोटो को बॉलीवुड के कैमरामैन वीरल भयानी (viral bhayani) ने क्लिक किया है और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है। यहीं से यह फोटो वायरल हुई है। वीरल ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, 'लाल कप्तान' में अपने किरदार के लिए तैयार होते सैफ अली खान की कुछ फोटो... #saifalikhan.

इन दिनों सैफ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी हैं और उनके फैन्स उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि यह फिल्म 18 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सैफ अली खान ने नागा साधू का रोल किया है जो बदला लेने के लिए मिशन पर निकलता है। सैफ के इस किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

फिल्म लाल कप्तान नवदीप सिंह (navdeep singh) के डायरेक्शन में बनी है। इस फिल्म को सुनील लुल्ला (sunil lulla) और आनंद एल रॉय (anand l rai) ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में सैफ अली खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा (sonakshi sinha), मानव विज (manav vij), जोया हुसैन (zoya hussain) और दीपक डोबरियाल (deepak dobriyal) हैं।

 

टॅग्स :सैफ अली खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिपलाल कप्तान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !