लाइव न्यूज़ :

सैफ अली खान ने कहा पत्नी पास हो तो चैन की नींद नहीं आ सकती, बच्चों को लेकर कही ये बात

By वैशाली कुमारी | Updated: November 14, 2021 22:02 IST

टेलीविजन के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा शो' में फिल्म 'बंटी और बबली 2' के प्रमोशन के लिए सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, शरवारी वाघ और सिद्धांत चतुर्वेदी मेहमान बनकर आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देशो के दौरान कपिल ने सैफ से सवाल किया कि वह इन दिनों काफी काम कर रहे हैंपहले तांडव, भूत पुलिस और बंटी और बबली 2, फिल्म में काम कर रहे हैं

टेलीविजन के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा शो' में फिल्म 'बंटी और बबली 2' के प्रमोशन के लिए सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, शरवारी वाघ और सिद्धांत चतुर्वेदी मेहमान बनकर आए थे। द कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते जमकर कॉमेडी का तड़का लगा। कपिल ने सभी मेहमानों के साथ खूब मस्ती मजाक किया। शो के दौरान कपिल शर्मा ने सभी स्टार को कुछ इंस्टाग्राम की फोटो दिखाई जिस पर फैन्स कमेंट कर रहे थे। कपिल शर्मा ने सैफ अली खान की एक फोटो दिखाइ जिसमें सैफ गार्डन मे घास पर लेटे हैं और करीना कपूर की बैक दिख रही है। इस फोटो पर सैफ में कैप्शन में लिखा था कि जब पत्नी पास हो तो चैन की नींद आ ही नहीं सकती। उनकी इस पोस्ट पर दर्शकों ने जमकर ठहाके लगाए। 

इसके बाद कपिल ने सिद्धांत चतुर्वेदी की एक फोटो दिखाई जिसमें उन्होंने कलर फुल जैकेट और पैंट पहनी थी। उस पर एक फैन ने कमेंट किया था कि पता लग रहा है आजकल रणवीर सिंह के साथ काम कर रहे हैं और वह आगे जाकर लहंगा पहना देगा। कपिल शर्मा इसे जिस अंदाज में बोलते हैं उसे सुनने के बाद हर किसी की हंसी छूट जाती है। 

शो के दौरान कपिल ने सैफ से सवाल किया कि वह इन दिनों काफी काम कर रहे हैं। पहले तांडव, भूत पुलिस और बंटी और बबली 2, फिल्म में काम कर रहे हैं। क्या उन पर फैमिली बढ़ जाने का भी प्रेशर है। सैफ ने जो जवाब दिया उसे सुनने के बाद दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाए। सैफ अली खान ने कहा कि उन्हें डर है अगर वह घर पर ज्यादा रहे तो उनके और बच्चे हो जाएंगे। सैफ अली खान के जवाब को सुनकर कपिल शर्मा समेत सभी दर्शक लोटपोट हो कर हंसने लगे।

टॅग्स :सैफ अली खानबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारकरीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच