लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा शो में छलका सैफ अली खान का दर्द, बोले सारा पैसा रख लेती हैं मां शर्मिला टैगोर

By वैशाली कुमारी | Updated: October 30, 2021 15:16 IST

शो के दौरान कपिल शर्मा ने सैफ से काफी मजेदार सवाल पूछे जिसका सैफ ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया। इसी दौरान कपिल ने पूछा कि वेबसीरीज तांडव की शूटिंग पटौदी पैलेस में हुई थी तो आपने एक्टर के तौर ज्यादा पैसे कमाए या प्रॉपर्टी को किराये पर देकर ?

Open in App
ठळक मुद्देशो के दौरान कपिल शर्मा ने सैफ से काफी मजेदार सवाल पूछे सैफ कुछ दिनों पहले द कपिल शर्मा शो  में मेहमान बने थे

सैफ अली खान को बॉलीवुड में छोटे नवाब के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन बहुत से लोग इस बात से अनजान हैं कि सैफ असल जिंदगी में भी एक नवाब हैं। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी एक मशहूर क्रिकेटर और पटौदी रियासत के नवाब थे। सैफ की मां शर्मिला टैगोर हिंदी फिल्मों की  मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं। 

इतना धन दौलत मान सम्मान होने पर भला इंसान को क्या दर्द हो सकता है? आप सही सोच रहे हैं, लेकिन इतना कुछ होने के बावजूद सैफ अली खान का दर्द छलक पड़ा। हुआ यूं कि सैफ कुछ दिनों पहले द कपिल शर्मा शो  में मेहमान बने थे, वह वहां अपनी फिल्म भूत पुलिस को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे जहां उनके साथ यामी गौतम  जैकलिन फर्नांडीज भी दिखाई दी थीं। अब इस एपिसोड का अनसेंसर्ड वर्जन रिलीज हुआ है जिसमें सैफ ने कई मज़ेदार खुलासे किए हैं।

शो के दौरान कपिल शर्मा ने सैफ से काफी मजेदार सवाल पूछे जिसका सैफ ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया। इसी दौरान कपिल ने पूछा कि वेबसीरीज तांडव की शूटिंग पटौदी पैलेस में हुई थी तो आपने एक्टर के तौर ज्यादा पैसे कमाए या प्रॉपर्टी को किराये पर देकर? इस सवाल पर सैफ कि हसी छूट पड़ी और उन्होंने कहा कि पुश्तैनी घर पटौदी पैलेस में शूटिंग से जो भी पैसा आता है और वो मेरी मां शर्मिला टैगोर ले लेती हैं, मैं तो सिर्फ नाम का नवाब हूं।

हालाकि उन्होने ये सब बातें मजाक में कही जिससे दर्शकों का भी खूब मनोरंजन हुआ। शो के दौरान अर्चना सिंह ने कपिल को जैकलीन और यामी गौतम के साथ फ्लड करने से रोका और कहा कि तेरे दो बच्चे है कुछ तो शर्म कर, जिसके बाद कपिल ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में सैफ से यही सवाल किया। कपिल के सवाल पर सैफ चुप बैठे थे इतने में अर्चना बोलीं सैफ को पहले करीना को जवाब देना पड़ेगा। ये सब बातें मजाकिया ढंग से हुई जिसका दर्शकों ने पूरा लुत्फ लिया।

शो में कपिल ने एक और सवाल पूछा,कपिल ने पूछा कि लॉकडाउन में आपने क्या किया?  सैफ बोले-पहले लॉकडाउन में मैंने फ्रेंच और कुकिंग सीखी और दूसरे में बच्चे का पिता बना। सैफ का इशारा अपने दूसरे बेटे जहांगीर की तरफ था जिसे करीना ने इसी साल फरवरी में जन्म दिया था।

टॅग्स :सैफ अली खानकपिल शर्माहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच