लाइव न्यूज़ :

जब सैफ के लिए अमृता सिंह ने गाया था गाना, तो पति ने कर लिया था Kiss, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुराना रोमांटिक वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2020 10:42 IST

एक्ट्रेस अमृता सिंह का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पूर्व पति सैफ अली खान के लिए रोमांटिक गाना गाती नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर सैफ अली खान और एक्स वाइफ अमृता सिंह का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा हैवायरल हो रहा वीडियो सिमी ग्रेवाल के टॉक शो का है

देश इन दिनों कोरोना के कहर को बुरी तरह से झेल रहा है। दिन पे दिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अब तक पूरे देश में कोरोना के कुल डेढ़ लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।इस समय देश में लॉकडाउन है जिसके चलते सभी लोग घरों में ही समय बिता रहे हैं। इस दौरान लोग सेलेब्स थ्रोबैक पोस्ट कर रहे हैं तो वहीं फैन पेज पर भी सेलेब्स की पुरानी फोटोज व वीडियोज सामने आ रहे हैं।

ऐसे में सोशल मीडिया पर सैफ अली खान और एक्स वाइफ अमृता सिंह का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों का प्यार देखा जा सकता है। वीडियो एक चैट शो के दौरान का है।

ये वायरल हो रहा वीडियो सिमी ग्रेवाल के टॉक शो का है। जहां अमृता सिंह ने सैफ अली खान के लिए गाना गया था। इस गानो को सुनकर सैफ बहुत खुश हो जाते और पत्नी को किस कर देते हैं। वीडियो में अमृता राजेश खन्ना की फिल्म अमर प्रेम का मशहूर गाना 'तुम आ गए हो, नूर आ गया है' गा रही हैं। इस दौरान वो लगातार सैफ की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं और जैसे ही वो गाना खत्म करती हैं, सैफ उनकी तारीफ करते हुए उन्हें किस कर देते हैं।

सैफ अली खान ने 1991 में अपने से 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की थी। अमृता और सैफ के दो बच्चे सारा और इब्राहिम भी हैं। दोनों की शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और कपल ने 2004 में तलाक ले लिया था।

अमृता से अलग होने के बाद सैफ की जिंदगी में करीना कपूर आईं और दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे। सैफ और करीना ने 2012 में शादी की थी।  दोनों का एक बेटा तैमूर अली खान भी है। मालूम हो कि करीना उम्र में सैफ से करीब 10 साल छोटी हैं। 

टॅग्स :सैफ अली खानअमृता सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!