लाइव न्यूज़ :

Saif Ali Khan Stabbing: सैफ की तबीयत में सुधार, डॉक्टर ने बताया कब जा सकते हैं घर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2025 11:26 IST

Saif Ali Khan Stabbing: डॉक्टरों का कहना है कि सैफ अली खान की हालत में सुधार हो रहा है, दो से तीन दिनों में छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

Open in App

Saif Ali Khan Stabbing: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की हालत में सुधार हो रहा है और दो से तीन दिन में उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है। चिकित्सकों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सैफ के मुंबई स्थित घर में एक घुसपैठिए ने चाकू से ताबडतोड़ हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। खान (54) पर बृहस्पतिवार की सुबह बांद्रा में 12वीं मंजिल स्थित उनके फ्लैट में एक व्यक्ति ने चाकू से कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अभिनेता पर गर्दन और रीढ़ समेत कई जगहों पर चाकू से वार किया गया, जिसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि अभिनेता को गहन चिकित्सा इकाई से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वह चल-फिर रहे हैं और सामान्य आहार ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि खान को दो से तीन दिन में छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

लीलावती अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने शुक्रवार को कहा था, ‘‘हम उनकी प्रगति पर नजर रख रहे हैं और हमारी उम्मीदों के मुताबिक वे बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। उनकी प्रगति के अनुसार, हमने उन्हें आराम करने की सलाह दी है और अगर वे सहज महसूस करते हैं, तो दो से तीन दिनों में हम उन्हें छुट्टी दे देंगे।’’

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की और उन्हें चलने-फिरने में मदद की। डांगे ने कहा था कि खान के शरीर में तीन जख्म थे, दो हाथ पर और एक गर्दन के दाईं ओर तथा सबसे ज्यादा चोट पीठ पर लगी थी, जो रीढ़ की हड्डी में थी।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने पीठ से धारदार वस्तु (चाकू) निकाल दी है और रीढ़ की हड्डी की चोट को ठीक कर दिया है। पुलिस ने हमलावर का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए 30 से अधिक टीमें बनाई हैं। 

टॅग्स :सैफ अली खानमुंबई पुलिसबॉलीवुड हीरोकरीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?