लाइव न्यूज़ :

हेलमेट ना पहनने पर सचिन तेंदुलकर ने लगाई शाहरुख खान की क्लास, पढ़िए दोनों के मजेदार ट्वीट्स

By मेघना वर्मा | Updated: June 29, 2019 16:29 IST

शाहरुख और सचिन के इस ट्वीट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों ने ही अपनी बात बड़ी ही चतुराई और बेहतर अंदाज में रखा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही शाहरुख खान की आवाज डिजनी की फिल्म द लायन किंग में सुनाई देगी।

Open in App

शाहरुख खान ने रिसेंटली इंडसट्री में अपने 27 साल पूरे किए हैं। उनके दोस्तों ने पूरे दिन किंग खान को उनकी इस अचीवमेंट और बेरतरीन फिल्मों के लिए शुक्रिया कहा है। खुद शाहरुख खान ने इस दिन सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो बाइक चलाते दिख रहे हैं। 

इस वीडियो में शाहरुख की फिल्म दीवाना का गाना कोई ना कोई चाहिए बज रहा है। वहीं इस वीडियो में शाहरुख हेलमेट लगाए नहीं दिख रहे हैं। इसी पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने शाहरुख खान की क्लास लगा दी है। ट्वीटर पर सचिन तेंदुलकर ने मजेदार अंदाज में शाहरुख को उनके हेलमेट ना लगाने के लिए टोका और उनको बधाई भी दी। 

सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'डियर बाजीगर, चक दे हेलमेट। जब तक है जान तब तक इसे बाइक चलाने से पहले पहने। 27 साल पूरे होने पर आपको बहुत-बहुत बधाई दोस्त हम जल्द मिलते हैं।' वहीं सचिन का जवाब भी शाहरुख खान ने उन्हीं के अंदाज में दिया। शाहरुख ने लिखा, 'मेरे दोस्त हेलमेट पहनकर, ऑन ड्राइव ऑफ ड्राइव करना आप से ज्यादा बेहतर कौन सिखा सकता है। मैं अपने ग्रैंड बच्चों को ये जरूर बताऊंगा। मैंने अपना ड्राइविंग लाइसेंस ग्रेट सचिन से पाया था। जल्द मिलते हैं। धन्यवाद'

 

 

शाहरुख और सचिन के इस ट्वीट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों ने ही अपनी बात बड़ी ही चतुराई और बेहतर अंदाज में रखा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही शाहरुख खान की आवाज डिजनी की फिल्म द लायन किंग में सुनाई देगी। इस फिल्म में आर्यन खान सिंबा की आवाज में सुनाई देंगे। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानसचिन तेंदुलकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन तेंदुलकर की शादी में गीता बसरा ने लूटी लाइमलाइट, साड़ी में दिखा ऐसा ग्लैमरस अंदाज

क्रिकेटVIDEO: अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक को पहनाई जयमाला, शादी की पहली तस्वीर और वीडियो वायरल

क्रिकेटअर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से की शादी, खुशी के आंसुओं के साथ पल को निहा रहे थे सचिन और अंजली, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस