लाइव न्यूज़ :

सबा अली खान ने शेयर की भाई सैफ संग सारा और इब्राहिम की थ्रोबैक तस्वीर, लिखा- फैमिली टाइम

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 17, 2022 17:14 IST

सबा अली खान ने भाई सैफ अली खान की एक रेयर तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपने बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसबा अली खान ने एक बार फिर शेयर की फैमिली फोटो।फोटो में सारा और इब्राहिम अपने पिता सैफ अली खान के साथ नजर आ रहे हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बहन सबा अली खान (Saba Ali Khan) फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं। उन्हें अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल से परिवार की अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है। इसी क्रम में सबा एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, उन्होंने इस बार सबा ने अपने अकाउंट से इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की सैफ के साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। 

इस तस्वीर में जहां सारा कुछ साल की हैं तो वहीं इब्राहिम कुछ महीनों के हैं और अपने पापा की गोद में नजर आ रहे हैं। सबा ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ये फोटो उनके द्वारा क्लिक की गई है। साथ में उन्होंने ये भी लिखा है कि फैमिली टाइम। इस तस्वीर में सैफ वाइट कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। साथ में उन्होंने अपना मशहूर बंदना बांध रखा है। जहां इब्राहिम पापा की गोद में आराम कर रहे हैं तो वहीं सारा पिंक हाल्टर टॉप में काफी क्यूट लग रही हैं। 

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब सबा अली खान अपने इंस्टाग्राम पर इस तरह से फैमिली की पुरानी तस्वीरें शेयर कर रही हों। इससे पहले भी उन्हें फैमली से जुड़ी अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जा चुका है। हाल-फिलहाल में सबा अपनी बहन सोहा अली खान की बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ भी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर चुकी हैं। जो फोटो सबा ने शेयर की थी, उसमें इनाया उनकी गोद में नजर आ रही हैं। इनाया ने सफेद और गुलाबी रंग की प्रिंटेड वन पीस ड्रेस पहन रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "समय...घड़ी को पीछे कर दो। मेरे बच्चे बड़े हो रहे हैं और हम भी। कभी-कभी थ्रोबैक यादें सबसे अच्छी होती हैं।"

टॅग्स :सैफ अली खानसारा अली खानबॉलीवुड अभिनेत्रीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?