लाइव न्यूज़ :

Video: पीयूष गोयल ने फिल्म RRR का उदाहरण देकर कहा - इसी तरह भारत की अर्थव्यवस्था भी रिकॉर्ड तोड़ रही है

By रुस्तम राणा | Updated: April 3, 2022 17:54 IST

न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा, हाल में एक पिक्चर चल रही है आरआरआर मैंने सुना है कि यह आज तक के भारत की सबसे बड़ी फिल्म होने जा रही है। 750 करोड़ रुपये अधिक तो कमा चुकी है। 

Open in App

नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को भारतीय साउथ फिल्म इंडस्ट्री RRR का उदाहरण देते हुए कहा कि फिल्म की तरह भारत की अर्थव्यवस्था भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा, हाल में एक पिक्चर चल रही है आरआरआर मैंने सुना है कि यह आज तक के भारत की सबसे बड़ी फिल्म होने जा रही है। 750 करोड़ रुपये अधिक तो कमा चुकी है। 

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ऐसे ही अब भारत की अर्थव्यवस्था रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड तोड़ने में जुटी हुई है। दरअसल, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत के निर्यात के आंकड़े 418 अरब डॉलर तक पहुंचने पर बोल रहे थे। पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग वस्तुओं, रत्न एवं आभूषण और रसायन क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का वस्तुओं का निर्यात 418 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

आपको बता दें कि फिल्म RRR बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। करीब 550 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ‘RRR’ ने अब तक दुनिया भर में करीब 734.80 करोड़ रुपये की कमाई की है और इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करीब 502.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

मशहूर फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के अनुसार, 'आरआरआर' ने दुनियाभर में 710 करोड़ की कमाई की है। गौरतलब है, 'बाहुबली 2: द कंक्लूज़न' ने 1,000 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। फिल्म में जूनियर एनटीआर, रामचरन, आलिया भट्ट और अजय देवगन जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म को राजा मौली ने डायरेक्ट किया है।

टॅग्स :पीयूष गोयलबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल