लाइव न्यूज़ :

इस महीने से शुरू होगी अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग, डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने खोले फिल्म के कई राज

By मेघना वर्मा | Updated: March 30, 2019 13:25 IST

रोहित शेट्टी जल्द ही एक्टश-थ्रिलर वेब सीरीज को भी प्रड्यूस कर रहे हैं। इसपर बात करते हुए रोहित ने बताया कि अगले साल जनवरी तक इस सीरीज की शूटिंग शुरू हो जाएगी। इसे बड़े स्केल पर बनाया जा रहा है इसीलिए इसपर इतना लेट काम हो रहा है। 

Open in App

खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में दिखाई देंगे। पुलिस के किरदार में एक बार फिर से अक्षय कुमार ऑन स्क्रीन अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। हाल ही में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने फिल्म की शूटिंग को लेकर और कई बड़ी चीजों को लेकर खुलासा किया है। 

इंटरव्यू के दौरान रोहित ने बताया कि सूर्यवंशी फिल्म की शूटिंग इस साल मई के महीने में शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज से पहले एक साल की लम्बी जर्नी होगी जिसें इस फिल्म पर काम किया जाएगा। सूर्यवंशी फिल्म में लीड एक्ट्रेस के होने पर भी सवाल किया जा रहा था। जिसपर मुहर लगाते हुए रोहित ने बयान दिया है कि लीड एक्ट्रेस की तलाश खत्म हो गई है। हलांकि वो एक्ट्रेस कौन हैं इस बात की जानकारी उन्होंने नहीं दी है। 

एक्शन-थ्रिलर वेब सीरिज भी कर रहे हैं प्रड्यूस

रोहित शेट्टी जल्द ही एक्टश-थ्रिलर वेब सीरीज को भी प्रड्यूस कर रहे हैं। इसपर बात करते हुए रोहित ने बताया कि अगले साल जनवरी तक इस सीरीज की शूटिंग शुरू हो जाएगी। इसे बड़े स्केल पर बनाया जा रहा है इसीलिए इसपर इतना लेट काम हो रहा है। 

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का नाम या इसके टाइटल को लेकर भी लोगों में काफी कौतुहल मची हुई थी। अक्षय कुमार ने हाल ही में इस फिल्म के नाम को लेकर अपना बयान दिया है। फिल्म के अंग्रेजी नाम को रोहित शेट्टी ने इस फिल्म की सफलता के लिए छोटा सा बदलाव किया है।   

सिने ब्लिट्ज की खबर की मानें तो डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी इस फिल्म का नाम सूर्यवंशी रखना चाहते थे। जबकि इस टाइटल के ऊपर पहले से ही विजय गलानी के राइट्स हैं। साल 1992 में आयी फिल्म सूर्यवंशी फिल्म की बात की जा रही है। इस फिल्म में सलमान खान और अमृता सिंह मुख्य किरदार में थे। वहीं विजय गलानी ने फिल्म के राइट्स को रोहित शेट्टी को देने से मना कर दिया था। लेकिन बोनी कपूर के निवेदन पर उन्होंने इसके लिए हामी भर दी।

वहीं रोहित शेट्टी ज्योतिष भाविक संघवी को काफी मानते हैं। उन्हीं के कहने पर डायरेक्टर ने अपनी फिल्म के अंग्रेजी नाम में डबल ओ लगा दिया है। अब फिल्म का नाम Sooryavanshi कर दिया गया। इस बारे में भाविक ने बताया कि रोहित शेट्टी ने मुझसे फिल्म के नाम के बारे में सलाह ली थी। फिल्म के फायदे के लिए इसके टाइटल में बदलाव किए गए हैं। 

टॅग्स :अक्षय कुमाररोहित शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार