लाइव न्यूज़ :

रिया कपूर ने करण बुलानी से शादी के बाद शेयर की पहली तस्वीर, साथ में लिखा एक प्यारा सा नोट

By वैशाली कुमारी | Updated: August 17, 2021 12:06 IST

रिया कपूर ने अपने पति के संग इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की एक तस्वीर साझा कि है। रिया ने फोटो  शेयर करते हुए कैप्शन में एक प्यार सा नोट भी लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देरिया कपूर और करण बुलानी लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 14 अगस्त को शादी के बंधन में बंध गयेशादी समारोह में बेहद करीबी मेहमान ही शामिल थे कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बहुत कम और खास लोगो को ही शादी में शामिल किया गया था

रिया कपूर और करण बुलानी लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 14 अगस्त को शादी के बंधन में बंध गये। वहीं रिया कपूर ने अपने पति के संग इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की एक तस्वीर साझा कि है। रिया ने फोटो  शेयर करते हुए कैप्शन में एक प्यार सा नोट भी लिखा है। 

 रिया ने लिखा, 12 साल बाद मुझे नर्वस नहीं होना चाहिए क्योंकि तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त और अब तक के सबसे अच्छे इंसान हो। लेकिन शादी का ये अनुभव मेरे लिए बेहद अनोखा है। मैं हमेशा वह लड़की रहूंगी जिसे मेरे माता-पिता के सोने से पहले रात 11 बजे  घर आना होता है। मुझे नहीं पता था कि मैं कितनी लकी हूं। मुझे उम्मीद है कि हम एक साथ मिलकर इस परिवार को और करीब बना देंगे।

वहीं बात करे इस तस्वीर कि तो तस्वीर में करण रिया को रिंग पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरे पर एक होने की खुशी साफ देखी जा सकती है।  कपूर बहनों की करीबी दोस्त मानी जाने वाली डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने भी रिया की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में पोस्ट कि थी। मसाबा ने रिया के पैरों की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमे रिया के पैरों को 'अल्ता' से सजाया गया था।

बता दें कि शादी समारोह में बेहद करीबी मेहमान ही शामिल थे , इसलिए पिता अनिल कपूर ने सोमवार को कुछ मेहमानों के लिए एक विशेष डिनर पार्टी रखी थी। उन्होनें यह "मिनी रिसेप्शन" पार्टी उन मेहमानो के लिए रखा था जो शनिवार को शादी समारोह में शामिल नहीं थे।

 रिया की शादी मे कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बहुत कम और खास लोगो को ही शादी में शामिल किया गया था। 2018 में सोनम कपूर की शादी के जैसा समारोह रिया कपूर की शादी में नहीं हुआ।

टॅग्स :अनिल कपूरसोनम कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!