लाइव न्यूज़ :

रितेश देशमुख ने बताया हैपी मैरिड लाइफ का सीक्रेट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: May 17, 2020 13:01 IST

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देफैंस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और साथ ही इस पर अपनी बात भी रख रहे हैं। इससे पहले एक वीडियो में रितेश देशमुख बर्तन धोते नजर आ रहे थे।

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में अभी लॉकडाउन जारी है। ऐसे में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक घर में ही समय व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे में खाली समय में हर कोई अपना काम खुद ही कर रहा है। बॉलीवुड स्टार्स लगातार सोशल मीडिया पर अपने दिनचर्या का वीडियो शेयर करते रहते हैं। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।

रितेश देशमुख ने अच्छी शादीशुदा जिंदगी का सीक्रेट लोगों के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में रितेश देशमुख अपनी वाइफ जेनेलिया डिसूजा के पैर दबा रहे हैं और कह रहे हैं कि यही अच्छी शादीशुदा जिंदगी का सीक्रेट है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं और साथ ही इस पर अपनी बात भी रख रहे हैं। 

इससे पहले एक वीडियो में रितेश देशमुख बर्तन धोते नजर आ रहे थे। पत्नी जेनेलिया डिसूजा का खौफ रितेश पर कुछ इस कदर नजर आया कि वह सिर्फ बेलन देखकर ही सहमे दिखाई देने लगे। वीडियो के बैकग्राउंड में अजय देवगन की फिल्म 'दिलवाले' का गाना 'मौका मिलेगा तो हम बता देंगे' इन दोनों की नोकझोंक को और खूबसूरत बनाने का काम कर रही है।

लॉकडाउन के दौरान रितेश देशमुख नए-नए फनी वीडियो अक्सर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। फिल्मों की बात करें तो आखिरी बार रितेश देशमुख टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'बागी 3' में नजर आए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनरितेश देशमुखबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच