लाइव न्यूज़ :

ऋषि सुनक ब्रिटेन के बने पीएम तो अमिताभ बच्चन ने 'भारत माता की जय' का लगाया नारा, ट्विटर पोस्ट में खास अंदाज में दी बधाई

By अनिल शर्मा | Updated: October 25, 2022 14:41 IST

सुनक ने सोमवार को कंजरवेटिव पार्टी के नेता का चुनाव जीता और वह अब भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने के करीब हैं।वह मंगलवार को महाराजा चार्ल्स तृतीय से मिलकर देश के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मूल के ऋषि सुनक को ब्रिटेन के नए पीएम बनने पर अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर की है।ऋषि सुनक 210 वर्षों में पीएम बनने वाले सबसे युवा नेता होंगे। अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'अब ब्रिटेन के पास अपने देश की ओर से प्रधानमंत्री के रूप में एक नया वायसराय है।'

भारतीय मूल के 42 वर्षीय ऋषि सुनक को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में नामित किए जाने के बाद से देश की जानीमानी हस्तियां उन्हें बधाई दे रही हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। साथ ही ब्रिटने पर तंज भी कसा। ऋषि सुनक को बधाई देते हुए अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में लिखा, 'भारत माता की जय, अब ब्रिटेन के पास अपने देश की ओर से प्रधानमंत्री के रूप में एक नया वायसराय है।'

 इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने भी अपने दामाद ऋषि सुनक के यूके का अगला प्रधानमंत्री चुने जाने की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि "हमें उन पर गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते हैं।" उन्होंने कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि वह यूके के लोगों के लिए शानदार काम करेंगे।" गौरतलब है कि सुनक की 2009 में नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी हुई थी।

सुनक ने सोमवार को कंजरवेटिव पार्टी के नेता का चुनाव जीता और वह अब भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने के करीब हैं।वह मंगलवार को महाराजा चार्ल्स तृतीय से मिलकर देश के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे। चार्ल्स औपचारिक रूप से ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें नियुक्त करेंगे। इसके बाद पूर्व चांसलर सुनक 10 डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री के रूप में अपना पहला संबोधन देंगे, जिसमें उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति और बेटियों कृष्णा तथा अनुष्का के शामिल होने की उम्मीद है।

सुनक ने सोमवार को निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले संबोधन में कहा था कि ‘‘ब्रिटेन एक महान देश है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम एक गहन आर्थिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।’’ उन्होंने आगे कहा था, ‘‘हमें अब स्थिरता और एकता की आवश्यकता है और मैं अपनी पार्टी और अपने देश को एक साथ लाना अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाऊंगा, क्योंकि यही एकमात्र तरीका है जिससे हम अपने सामने आने वाली चुनौतियों से पार पा सकेंगे और अपने बच्चों और अगली पीढ़ी के लिए एक बेहतर, अधिक समृद्ध भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।’’

टॅग्स :अमिताभ बच्चनRishi Sunakब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस