लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर की याद में शेयर किया बेहद इमोशनल पोस्ट, लिखा-आपको एक पिता के रूप में जाना...लव यू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2020 06:28 IST

ऋषि के चाहने वाले उनके इस गम से शायद ही कभी निकल पाएं। इस दुख की घड़ी में आलिया भट्ट रणबीर कपूर के परिवार के साथ खड़ी नजर आईं

Open in App
ठळक मुद्देआलिया ने ऋषि के निधन पर बहुत ही इमोशनल पोस्ट शेयर किए हैं आलिया ने पोस्ट के जरिए लिखा है कि जो शख्स मेरी ज़िंदगी में बहुत सारा प्यार और खुशियां लेकर आया हो,

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। अभी तक फैन्स इरफान खान की मौत की खबर से ऊबर भी नहीं पाए थे कि लेजेन्ड एक्टर ऋषि कपूर की मौत की खबर से एक बार फिर पूरे देश में खलबली मचा दी है। गुरूवार को मुंबई में ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली। वहीं बुधवार को ऋषि कपूर के को-एक्टर इरफान खान भी दुनिया को अलविदा कह गए थे। ऐसे में ऋषि के निधन पर हर कोई शोक में डूबा है।

ऋषि के चाहने वाले उनके इस गम से शायद ही कभी निकल पाएं। इस दुख  की घड़ी में आलिया भट्ट रणबीर कपूर के परिवार के साथ खड़ी नजर आईं। आलिया ने ऋषि के निधन पर बहुत ही इमोशनल पोस्ट शेयर किए हैं।

आलिया ने पोस्ट के जरिए लिखा है कि जो शख्स मेरी ज़िंदगी में बहुत सारा प्यार और खुशियां लेकर आया हो, मैं उस खूबसूरत शख्स के बारे में क्या कह सकती हूं। आज सभी लेजेंड ऋषि कपूर के बारे में बात कर रहे हैं, हालांकि मैंने उन्हें अपनी पूरी ज़िंदगी ऐसे ही जाना। बीते दो सालों में मैंने उन्हें एक दोस्त, एक साथी चानीज़ खाने का शौकीन, सिनेमा लवर, एक फाइटर, एक लीडर, एक खूबसूरत कथावाचक, एक उत्साही ट्वीटर और एक पिता के तौर पर जाना। बीते दो सालों में जो प्यार मुझे उनसे मिला, वो ऐसा था जैसे वो मुझे बेहद गर्मजोशी से गले लगा रहे हों, जिससे मुझे हमेशा खुशी मिली। मैं कायनात की शुक्रगुज़ार हूं कि उसने मुझे उनसे मिलने का मौका दिया। आज हम में से कई यही कहेंगे कि वो हमारे परिवार की तरह थे। क्योंकि उन्होंने आप सभी को ऐसा ही एहसास कराया है, लव यू ऋषि अंकल। हम आपको हमेशा याद करेंगे। आपका शुक्रिया। इसके अलावा आलिया ने एक रणबीर और ऋषि की फोटो शेयर की है। साथ ही एक फोटो नीतू और ऋषि की शेयर की है। ये दोनों की फोटो बेहद शानदार दिल को छू जाने वाली हैं। जब ऋषि अमरिका में अपना इलाज करा रहे थे, तब भी आलिया रणबीर के साथ उन्हें देखने गई थीं। हाल के दिनों में कई मौकों पर आलिया ऋषि कपूर से मुलाकात करती रही हैं।

टॅग्स :ऋषि कपूरआलिया भट्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच