लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के सपोर्ट में उतरे ऋषि कपूर, कहा- कुछ लोग कुछ भी लिख देते हैं

By मेघना वर्मा | Updated: July 18, 2019 12:36 IST

ऋषि कपूर जल्द ही फिल्म जूठा कहीं का में नजर आने वाले हैं। फिल्म कहानी है दो लड़कों की जो पढ़ने के लिए विदेश जात हैं मगर वहां से वापिस नहीं आना चाहते। ऋषि के साथ इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल भी नजर आ रहे हैं।

Open in App

ऋषि कपूर इन दिनों न्यू यॉर्क में हैं। कैंसर की जंग जीतकर एक्टर इन दिनों अपना इलाज करवा रहे हैं। हाल ही में कंगना रनौत और पत्रकार के मुद्दे पर ऋषि कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है। ऋषि कपूर ने कंगना के सपोर्ट किया है। बता दें जजमेंटल है क्या के एक इवेंट में जर्नलिस्ट से विवाद के बाद कंगना की गलती पर एकता कपूर ने माफी भी मांगी थी। 

मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में ऋषि ने बताया कि उन्होंने पिछले 10 महीनों में उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। ऋषि कहते हैं कि वो मानते हैं कि मीडिया उन्हें सपोर्ट करती है मगर फिर भी वो कंगना की बात से सहमत हैं कि कुछ लोग कुछ भी लिख देते हैं। जिसका असर गंभीर किस्म के पत्रकार विवादों में घिर जाते हैं। 

ऋषि कपूर ने आगे बताया, 'कई दिनों से मीडिया में ये बातें चल रही हैं कि मेरी आने वाली फिल्म झूठा कहीं का के प्रोड्यूसर से नाराज हूं। क्योंकि फिल्म 19 जुलाई को रिलीज कर रहे हैं। कई दिनों से मीडिया से बात नहीं हुई तो कैसे पता कि मैं नाराज हूं। ये सही नहीं है।' 

अपनी बिमारी का दिया अपडेट

ऋषि कपूर ने बताया कि उनकी हालत अब ठीक है। उन्होंने बताया कि वो अब पूरी तरह से ठीक हैं। जल्द ही भारत लौटेंगे। वहीं एक या ढेड़ साल में उन्हें चेकअप कराने आना होगा। ऋषि ने बताया कि वो जब पहली बार चेकअप के लिए आए थे तभी उन्हें पता चला था कि उन्हें कैंसर है। 

View this post on Instagram

would like your attention. This is important. Listen up!

A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on

ऋषि ने बताया कि उनके दोस्त जब उनसे मिलने आते थे और सेल्फीज पोस्ट करते थे तो लोग यही कहते थे कि ऋषि की हालत क्या हो गई है। मगर हफ्ते दर हफ्ते उनकी हालत सुधरी है। चार महीने में 26 किलो वजन घटा है उनका। वहीं अब सात से आठ किलो वजन बढ़ गया है। 

टॅग्स :ऋषि कपूरकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?