लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर के अंतिम पलों का वीडियो हुआ लीक, अस्पताल को भेजा गया लीगल नोटिस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 2, 2020 10:06 IST

ऋषि कपूर के निधन के साथ ही एक्टर के अंतिम पलों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसकी सेलेब्स ने काफी आलोचना भी की है।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया है। ऋषि के निधन पर हर कोई शोक में डूबा है।

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया है। अभी तक फैन्स इरफान खान की मौत की खबर से ऊबर भी नहीं पाए थे कि लेजेन्ड एक्टर ऋषि कपूर की मौत की खबर से एक बार फिर पूरे देश में खलबली मचा दी है। गुरूवार को मुंबई में ऋषि कपूर ने आकिरी सांस ली। वहीं बुधवार को ऋषि कपूर के को-एक्टर इरफान खान भी दुनिया को अलविदा कह गए थे। ऐसे में ऋषि के निधन पर हर कोई शोक में डूबा है।

दरअसल ऋषि कपूर के निधन के साथ ही एक्टर के अंतिम पलों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऋषि अस्पताल में लेटे नजर आ रहे हैं। वीडियो फैंस को इमोशनल कर रहा है। साथ ही इस वीडियो को गुपचुप तरीके से लिया गया है।

ऐसे में ऋषि कपूर के अंतिम पलों में शूट किए गए इस वीडियो के लीक होने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। फिल्म बॉडी, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने मुंबई स्थित एन एच रिलायंस अस्पताल के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है।  फेडरेशन ने वीडियो को अनैतिक बताते हुए इसे गौरवशाली और गरिमापूर्ण जीवन जीने वाले के अधिकार का उल्लंघन कहा है।

इसके अध्यक्ष अशोक पंडित ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई है। पत्र में लिखा गया है कि वीडियो व्हाट्सअप आदि के जरिए वायरल हो रहा है। जिसमें आईसीयू में मरीज के साथ एक नर्स भी नजर आ रही है। यह रोगी या उनके परिवार की इजाजत के बिना गुप्त तरीके से शूट किया गया है। पत्र में आगे लिखा है कि ऋषि कपूर के वीडियो फुटेज से पता चलता है कि नैतिक चिकित्सा पद्धतियों का पालन नहीं किया गया है और वास्तव में समझौता किया गया है। इसलिए निवेदन करते हैं कि यह पता लगाने के लिए कि आपके अस्पताल में ऐसी घटना कैसे हुई और जिम्मेदारी तय करने और सख्त कार्रवाई शुरू करने के लिए तुरंत एक गहन जांच शुरू की जाए।

इतना ही नहीं ऋषि कपूर के निधन का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जो एक्टर के अंतिम क्रिया कर्म करते वक्त का है। इसमें रणबीर कपूर भी नजर आए थे।

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!