लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण और जूही चावला के साथ इन फिल्मों पर काम कर रहे थे ऋषि कपूर, निधन के बाद अब नहीं हो पाएगी रिलीज!

By अमित कुमार | Updated: May 1, 2020 14:01 IST

दो साल तक ल्यूकेमिया से जंग लड़ने के बाद ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए। डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मियों का कहना है कि वह आखिरी सांस तक सभी को हंसाते रहे।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन एनाउंस होने के बाद इन फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई थी। इस बीच ऋषि कपूर के निधन की खबर ने मेकर्स को बड़ा झटका दिया।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबह मुंबई के एच.एन रिलायंस अस्पताल में आखिरी सांस ली। बॉलीवुड के सबसे पुराने परिवार ‘कपूर खानदान’ की तीसरी पीढ़ी के इस अभिनेता ने सिर्फ रोमांस ही नहीं किया है, उन्होंने बाद के दिनों में बेहद संजीदा और उम्दा भूमिकाएं भी निभाईं। ऋषि कपूर इतने बेहतरीन कलाकार थे कि उनके पास हमेशा फिल्मों का ऑफर रहता ही था। 

ऋषि कपूर तबीयत बिगड़ने के बावजूद दो फिल्मों पर काम कर रहे थे। शायद उन्हें यकीन था कि वो ठीक हो जाएंगे और जल्द ही इसकी शूटिंग पूरी कर लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।  ऋषि कपूर, जूही चावला और गूफी पेंटल के साथ फिल्म 'शर्मा जी नमकीन' नाम की एक फिल्म पर काम कर रहे थे। इसके साथ ही वह दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म   'द इंटर्न' में भी नजर आने वाली थे।  

लॉकडाउन एनाउंस होने के बाद इन फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई थी। इस बीच ऋषि कपूर के निधन की खबर ने मेकर्स को बड़ा झटका दिया। फिल्म के कुछ पार्ट पहले ही शूट किए जा चुके थे। ऐसे में अब ये फिल्में शायद ही कभी रिलीज हो पाए। अगर रिलीज होती भी है तो फिर इसे नए नजरिए और नए कलाकारों के साथ री-शूट किया जाएगा। ऋषि आखिरी बार इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘द बॉडी’ में नजर आए थे। 

अपनी दूसरी पारी को लेकर ऋषि कपूर काफी संतुष्ट थे। इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ ‘दो दूनी चार’ में नजर आए। वहीं ‘अग्निपथ’, ‘कपूर एंड सन्स’, ‘102 नॉट आउट’ में अभिनय से उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि बतौर कलाकार अभी वह सिनेमा जगत को और कितना योगदान दे सकते हैं। 

टॅग्स :ऋषि कपूरदीपिका पादुकोणजूही चावलाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!