लाइव न्यूज़ :

...जब जम्मू-कश्मीर में ऋषि कपूर ने किया था जमकर बराती डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 5, 2020 13:54 IST

Rishi Kapoor Baraat Dance Video: ऋषि कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ऋषि जमकर जम्मू-कश्मीर के लोकगीतों पर डांस करते दिख रहे हैं...

Open in App
ठळक मुद्देडायरेक्टर इम्तियाज अली ने ऋषि कपूर के डांस करते हुए का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। वीडियो में फैंस देख सकते हैं कि किस तरह से भीड़ के अंदर ऋषि कपूर डांस करते नजर आ रहे हैं

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। अभी तक फैन्स इरफान खान की मौत की खबर से ऊबर भी नहीं पाए थे कि लेजेन्ड एक्टर ऋषि कपूर की मौत की खबर से एक बार फिर पूरे देश में खलबली मचा दी है। गुरूवार को मुंबई में ऋषि कपूर ने आकिरी सांस ली। वहीं बुधवार को ऋषि कपूर के को-एक्टर इरफान खान भी दुनिया को अलविदा कह गए थे। ऐसे में ऋषि के निधन पर हर कोई शोक में डूबा है।

डायरेक्टर इम्तियाज अली ने ऋषि कपूर के डांस करते हुए का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फैंस देख सकते हैं कि किस तरह से भीड़ के अंदर ऋषि कपूर डांस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल ये वीडियो इम्तियाज अली के भाई की शादी का है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में ऋषि कपूर शादी में आए मेहमानों के साथ जबरदस्त डांस करते नजर आ ररे हैं। इम्तियाज ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। ये वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है।

ऋषि कपूर के इस वीडियो को शेयर करते हुए इम्तियाज अली ने कैप्शन में लिखा है कि आरके का कश्मीर में भारत डांस। हाथ ऊपर करके ऋषि शादी के मेहमानों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर ऋषि के फैंस क्रेजी हो रहे हैं।

वीडियो में  ऋषि कपूर को देखकर इम्तियाज अली की फैमिली और उनके मेहमान काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। ऋषि के आते ही महिलाएं जम्मू-कश्मीर के लोक गीत गाने लगी थीं और वो भी खुशी में खूब डांस करते दिखे थे। ऋषि कपूर का ये बारात डांस वाकई बेहद खूबसूरत है और वीडियो के जरिए फैन्स इसे देखकर काफी खुश हो रहे हैं।

ऋषि कपूर के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई थी। ऐसे में इम्तियाज अली मे भी ऋषि के निधन पर दुख जताते हुए पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा कि समय बीत रहा है,  एक दिन वह मेरे सेट पर आए थे। मैं घबरा गया था, वह सबसे बड़े अभिनेता थे जिसके साथ मैंने काम किया था। मैंने उसके पैरों को छुआ और उनसे मेरा मार्गदर्शन करने के लिए कहा और उन्होंने मुझे निर्देशित किया।ऋषि कपूर ने इम्तियाज अली के साथ फिल्म लव आज कल में काम किया है।

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!