लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती, अच्छी सेहत के लिए फैंस ने उठाए दुआओं के हाथ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2020 09:05 IST

लॉकडाउन के बीच अस्पताल में भर्ती ऋषि कपूर के साथ फिलहाल उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर मौजूद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर की कंडीशन क्रिटिकल है, लेकिन अभी स्टेबल हैं।जैसे ही ये खबर लोगों को मिली, उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआएं मांगी जाने लगीं

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को बुधवार (29 अप्रैल) को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता रणधीर कपूर ने उनके भाई ऋषि को अस्पताल में भर्ती किए जाने की पुष्टि की। रणधीर कपूर ने कहा, “वह अस्पताल में भर्ती है। उनके पास नीतू हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल लंबे कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। लॉकडाउन के बीच अस्पताल में भर्ती ऋषि कपूर के साथ फिलहाल उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर मौजूद हैं। वहीं कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी मुंबई में हैं।बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर की कंडीशन क्रिटिकल है, लेकिन अभी स्टेबल हैं।

जैसे ही ये खबर लोगों को मिली, उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआएं मांगी जाने लगीं। उनके फैन्स जल्द उनके ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की पुष्टि हुई थी, इसकी बाद लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला था। 11 महीने और 11 दिनों तक उनका मैरो ट्रीटमेंट चला था। उस दौरान उनकी पत्नी नीतू उनके साथ रही थीं और उनके बेटे रणबीर कपूर नियमित तौर पर उन्हें देखने न्यूयॉर्क जाते थे। 

ऋषि कपूर ने अपने इलाज के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से कहा था, “मैं किसी भी तरह का काम करने के लिए बहुत ताजगी से भरा और तैयार महसूस कर रहा हूं। मेरी सभी बैटरियां चार्ज हो गई हैं और मैं कैमरे का सामना करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अभिनय नहीं भूला हूं। अभी मुझे नहीं पता कि मेरे काम का स्वागत किया जाएगा या लोग मुझे रद्दी करने जा रहे हैं। जब मैं उपचार से गुजर रहा था, तो मुझे नया खून चढ़ाया गया। मैंने नीतू से कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं नए खून के साथ अभिनय करना नहीं भूलूंगा।''

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा के मुताबिक, रणधीर ने कहा, ''वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच