लाइव न्यूज़ :

रिचा चड्ढा, पायल घोष ने विवाद सुलझाया, सहमति की शर्तें दाखिल कीं

By भाषा | Updated: October 14, 2020 14:40 IST

ऋचा चड्ढा ने पायल पर 1.1 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने सात अक्तूबर तक याचिका खारिज कर दिया था

Open in App
ठळक मुद्दे रिचा चड्ढा और पायल घोष ने बंबई उच्च न्यायालय को बुधवार को बताया कि उन्होंने आपसी विवाद को सुलझा लिया हैघोष ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया था

 अभिनेत्री रिचा चड्ढा और पायल घोष ने बंबई उच्च न्यायालय को बुधवार को बताया कि उन्होंने आपसी विवाद को सुलझा लिया है और सहमति की शर्तों को दाखिल किया है जिसके तहत घोष ने चड्ढा के खिलाफ दिए गए बयान को वापस लिया और माफी मांगी है। गौरतलब है कि चड्ढा ने पिछले सप्ताह घोष पर ‘‘गलत, निराधार, अभद्र और अपमानजनक बयान’’ देने के आरोप में मानहानि का मामला दाखिल किया था साथ ही क्षतिपूर्ति के तौर पर हर्जाने की मांग की थी।

घोष ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया था और इस मामले में चड्ढा सहित दो महिलाओं का नाम भी लिया था। घोष के वकील नितिन सतपुते ने न्यायमूर्ति ए के मेनन को बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद सुलझा लिया है और इस संबंध में एक अर्जी दाखिल की है।

घोष ने वचनपत्र में कहा वह उस बयान को वापस ले रही हैं जो उन्होंने चड्ढा के खिलाफ दिया था और माफी मांगती हैं। सतपुते ने उच्च न्यायालय में कहा,‘‘दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हो गए हैं कि वे इस मामले में एक दूसरे के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करेंगे और हर्जाने के तौर पर धन की कोई मांग नहीं की जाएगी।

वहीं चड्ढा के वकील वीरेन्द्र तुल्झापुरकर और सवीना बेदी ने भी बताया कि मामला सुलझा लिया गया है। न्यायमूर्ति मेनन ने इसे स्वीकार किया और घोष के खिलाफ मामले को खारिज कर दिया। भाषा शोभना अनूप अनूप

टॅग्स :पायल घोषऋचा चड्ढा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअपनी ही बच्ची की हत्या करना कोई सम्मान की बात नहीं, टेनिस खिलाड़ी हत्याकांड

बॉलीवुड चुस्कीऋचा चड्ढा और अली फजल ने दिखाई बेटी की पहली झलक, फोटो देख फैन्स ने लुटाया प्यार; देखें

बॉलीवुड चुस्कीRicha Chadha-Ali Fazal welcome baby girl: गुड्डू भइया पापा बने, मां बनीं ऋचा चड्ढा नन्ही परी का स्वागत, लिखा-परिवार बहुत खुश हैं...

बॉलीवुड चुस्कीRicha Chadha Pregnancy: जल्द पापा बनने वाले हैं अली फजल, इस अंदाज में दी ऋचा चड्ढा की प्रेगनेंसी की गुड न्यूज

बॉलीवुड चुस्कीHeeramandi First Look: तवायफों के बाजार में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी के रानी लुक ने बरपाया कहर; भंसाली की 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक जारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?