लाइव न्यूज़ :

शुरू हुईं ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की रस्में, प्री-वेडिंग फंक्शन से सामने आईं तस्वीरें, देखें

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 30, 2022 18:03 IST

Open in App
ठळक मुद्देऋचा और अली फिल्म फुकरे के सेट पर मिले थे और तब से साथ हैं।सात साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 2019 में सगाई कर ली।

नई दिल्ली:ऋचा चड्ढा और अली फजल 4 अक्टूबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड के इस पॉवर कपल ने अपनी शादी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं। बता दें कि ऋचा इस समय दिल्ली में हैं जहां उनकी शादी की रस्में जारी हैं। ऋचा और अली ने प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए पेस्टल रंग का चयन किया। 

ऋचा चड्ढा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्री-वेडिंग फंक्शन से अली फजल के साथ दो तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में जहां एक ओर ऋचा बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं अली भी काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। वहीं, तस्वीरें साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि मोहब्बत मुबारक। बता दें कि ऋचा और अली ने खास अंदाज में अपनी शादी की घोषणा की। 

उन्होंने गुरुवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वॉइस नोट पोस्ट किया, जिसमें वो अपनी शादी की बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। ऋचा और अली फिल्म फुकरे के सेट पर मिले थे और तब से साथ हैं। सात साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 2019 में सगाई कर ली। पिछले दो वर्षों से अली फजल और ऋचा चड्ढा शादी की योजना बना रहे हैं, लेकिन कोविड महामारी की वजह से उनकी शादी की तारीख तय नहीं हो पा रही थी। 

टॅग्स :ऋचा चड्ढाअली फजल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्कीअपनी ही बच्ची की हत्या करना कोई सम्मान की बात नहीं, टेनिस खिलाड़ी हत्याकांड

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड देख निराश हुए दर्शक, मुन्ना भैया का भौकाल फुस्स...

बॉलीवुड चुस्कीऋचा चड्ढा और अली फजल ने दिखाई बेटी की पहली झलक, फोटो देख फैन्स ने लुटाया प्यार; देखें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार