लाइव न्यूज़ :

सुशांत कर रहे हैं रिया को डेट, एक्ट्रेस की इस फोटो ने लगाई रिश्ते पर मुहर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2019 09:56 IST

रिया चक्रवर्ती ने अपना बर्थ डे सुशांत सिंह राजपूत के साथ सेलिब्रेट किया है। बर्थ डे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत बीते कई दिनों से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियो में हैं।अब कयासों का दौर जोरों पर है कि सुशांत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत बीते कई दिनों से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियो में हैं। खबरें थीं कि सुशांत सारा को डेट कर रहे थे। लेकिन अब कयासों का दौर जोरों पर है कि सुशांत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं। इसका एक प्रूफ हाल ही में रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर दिया भी है।

रिया और सुशांत इन दिनों लद्दाख में छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों एक ही जगह की फोटो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर कर रहे थे जिसके बाद कयास था कि दोनों साथ हैं लेकिन अब कंफर्न हो गया है कि दोनों इन दिनों साथ में ही हैं।

हाल ही में रिया ने अपना जन्मदिन मनाया है। इसकी फोटोज एक्ट्रेस ने फैंस के लिए शेयर की हैं। अब एक नई फोटो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम के स्टोरी में शेयर की है जिसमें रिया के साथ सुशांत नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए रिया ने लिखा है कि ये मेरा सबसे शानदार जन्मदिन रहा है।

इस फोटो में सुशांत और रिया एक दम पास नजर आ रहे हैं। अब इस पोस्ट के बाद दोनों के रिश्तों के लिए खबरें और जोरों पर हो गई हैं। फिलहाल साफ ही लग रहा है कि इन दिनों दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने आधिकारिक रूप से अपने इश्क का ऐलान नहीं किया है।

सुशांत जल्द नितीश तिवारी की फिल्म छिछोरे में नजर आने वाले हैं। वहीं, रिया जल्द एक वेबसीरीज में नजर आ सकती हैं। अब फैंस को दोनों के रिश्ते के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया