सुशांत का घर छोड़ने से लेकर सुसाइड के एक दिन पहले तक रिया ने किए थे महेश भट्ट को फोन, एक बार तक एक्टर को नहीं की थी कॉल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 11, 2020 11:41 AM2020-08-11T11:41:36+5:302020-08-11T11:42:38+5:30
Rhea Chakraborty Mahesh Bhatt phone calls: जब से महेश भट्ट ने कथित तौर पर रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत को छोड़ने के लिए कहा, तब से फिल्म निर्माता संदेह के घेरे में हैं...
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में हर रोज एक नया मोड़ आता नजर आ रहा है। सुशांत के पिता ने रिया खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, अब इस मामले की जांच भी सीबीआई करेगी। अब पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती ईडी दफ्तर पहुंच रही हैं। ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला 15 करोड़ रुपये के लेनदेन से संबंधित है और कथित तौर पर यह सुशांत सिंह की 'आत्महत्या' से संबंधित है। अब रिया के कॉल डिटेल्स सामने आए हैं।
हाल ही में रिया ने सुप्रीम कोर्ट में अनफेयर मीडिया ट्रायल के खिलाफ नई याचिका दर्ज करवाई है। इससे पहले वह बिहार पुलिस से मुंबई पुलिस में सुशांत की मौत के मामले में ट्रांसफर की मांग कर रही थी। कहा जा रहा है क् जब से महेश भट्ट ने कथित तौर पर रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत को छोड़ने के लिए कहा, तब से फिल्म निर्माता संदेह के घेरे में है। महेश भट्ट से जुलाई में मुंबई पुलिस ने पूछताछ भी की थी।
अब टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट से 16 बार फोन पर बात की है। जिस दिन रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था और मृत्यु के एक दिन पहले तक दोनों की बातचीत शामिल है। इसमें 9 आउटगोइंग कॉल और बाकी इनकमिंग हैं। दोनों के बीच 8 से 13 जून के बीच कॉल में एक स्पष्ट स्पाइक दिखाई दे रहा है।
पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत का कॉल डिटेल रिकॉर्ड सामने आया था। इसके मुताबिक, 8 जून से 14 जून को अभिनेता के सुसाइड करने तक रिया से उनकी एक बार भी बात नहीं हुई थी। यहां तक कि दोनों के बीच किसी तरह का मैसेज भी एक्सचेंज नहीं हुआ था। इससे साफ है कि रिया सुशांत की जगह लगातार महेश भट्ट के संपर्क में थीं।
पहले आई कॉल डिटेल्स में हुआ था खुलासा
पूरे साल में सुशांत से रिया की बात सिर्फ 147 बार हुई थी। इनमें से 94 बार रिया ने उन्हें फोन किया और 51 बार सुशांत का फोन उनके पास आया था। यह खुलासा पिछले दिनों रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल से हुआ था। दोनों के बीच दो मैसेज एक्सचेंज हुए थे।