लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: NCB दफ्तर पहुंचीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, पूछताछ जारी, आज हो सकती है गिरफ्तारी

By अमित कुमार | Updated: September 7, 2020 10:49 IST

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सोमवार को एक बार फिर अपना बयान दर्ज कराने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस पहुंच चुकी है। रिया से आज कई अहम सवाल पूछे जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार यानी आज एक बार फिर रिया एनसीबी की दफ्तर पहुंच चुकी हैं। रविवार को किए गए पूछताछ में रिया के जवाबों से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम संतुष्ट नहीं थी।एनसीबी अपने सवालों की लंबी लिस्ट आज फिर रिया के सामने रखेगी, जिसके जवाब रिया चक्रवर्ती ने अभी तक नहीं दिए हैं।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती लगातार सवालों के घेरे में हैं। रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया से 6 घंटे तक पूछताछ की थी। वहीं सोमवार यानी आज एक बार फिर रिया एनसीबी की दफ्तर पहुंच चुकी हैं। रविवार को किए गए पूछताछ में रिया के जवाबों से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम संतुष्ट नहीं थी। यही वजह है कि उन्हें आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

एनसीबी अपने सवालों की लंबी लिस्ट आज फिर रिया के सामने रखेगी, जिसके जवाब रिया चक्रवर्ती ने अभी तक नहीं दिए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी फिर जल्द की जा सकती है। संभावना जताई जा रही है कि आज उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। एनसीबी के हाथ अभी तक रिया के जौ चैट लगे है, उससे साबित होता है कि रिया भी ड्रग्स की लेन-देन करती थी। 

अनुज केशवानी को किया गया गिरफ्तार 

रविवार को दोपहर 12 बजे पुलिसकर्मियों के साथ बल्लार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी कार्यालय पहुंची और शाम करीब छह बजे वहां से निकलीं। वहां से निकलते समय रिया के साथ पुलिसकर्मी मौजूद थे। एनसीबी उप महानिदेशक (दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र) एम अशोक जैन ने बताया कि एजेंसी ने इस मामले में एक व्यक्ति, अनुज केशवानी को गिरफ्तार कर लिया है। अनुज केशवानी का नाम कैजान इब्राहिम से पूछताछ के दौरान सामने आया था। 

रिया पर लगे हैं कई गंभीर आरोप

एजेंसी को कुछ फोन चैट रिकार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा प्राप्त हुए थे, जिससे पता चलता है कि इन व्यक्तियों द्वारा कुछ प्रतिबंधित मादक पदार्थ कथित तौर पर खरीदे गए थे। एनसीबी ने पिछले दो दिनों के दौरान इन तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि अभिनेत्री से इसी आधार पर रविवार को पूछताछ की गई थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!