लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स मामले में रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को 9 सितंबर तक रिमांड, एक्ट्रेस को भी भेजा जा सकता है समन

By अमित कुमार | Updated: September 5, 2020 14:57 IST

ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने शुक्रवार को रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। जिसे अब 7 दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीबी की टीम ने कोर्ट के सामने शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को रिमांड में रखने की मांग की थी।एनसीबी कैजान को भी 14 दिनों की हिरासत में ले लिया है। कोर्ट में पेश करने से पहले शौविक, सैमुअल, जैद और कैजान का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया था।

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आज रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को कोर्ट में पेश किया। एनसीबी की टीम ने कोर्ट के सामने शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को रिमांड में रखने की मांग की थी। इन दोनों को ही एनसीबी 7 दिन की रिमांड पर रखना चाहती है। कोर्ट ने एनसीबी की बात मानते हुए शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को 9 सितंबर तक रिमांड पर रखने का फैसला दे दिया है। 

एनसीबी कैजान को भी 14 दिनों की हिरासत में ले लिया है। दूसरी ओर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने शौविक के बचाव में दलील पेश की। जिसे अदालत ने ठुकरा दिया। कोर्ट में लबी बहस के बाद शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को 9 सितंबर तक रिमांड में भेजा गया। अब एनसीबी की टीम मामले की पूछताछ के लिए रिया को भी समन भेज सकती है। कोर्ट में पेश करने से पहले शौविक, सैमुअल, जैद और कैजान का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया था। 

चारों पर एनडीपीएस की धारा 27, 28, 29, 30 लगाई गई है

मेडिकल के साथ-साथ इन सभी का कोरोना का टेस्ट भी हुआ जो नेगिटिव निकला। बता दें कि इनके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20(बी) लगाई गई है. ये धारा ड्रग की खरीद-फरोख्त, ट्रांसपोर्ट और बनाने के मामले में लगाई जाती है। इसके अलावा इन चारों पर एनडीपीएस की धारा 27, 28, 29, 30 लगाई गई है। इनके तहत अपराधिक षडयंत्र और अनाधिकृत तरीके से पैसा कमाने जैसे मामले होते हैं।

सीबीआई की टीम फिर सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट पर पहुंची

सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम शनिवार को अपनी जांच के सिलसिले में एक बार फिर बांद्रा स्थित उनके फ्लैट पर पहुंची। एक अधिकारी ने बताया कि घटनाओं की कड़ियों को जोड़कर किस तरह से अभिनेता की मृत्यु हुई, इसके अलावा अन्य बातों का पता लगाने के लिये सीबीआई की टीम पिछले दो सप्ताह में कम से कम दो बार फ्लैट पर जा चुकी है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!