लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी की मौत से राम गोपाल वर्मा को लगा गहरा सदमा, किए डेढ़ दर्जन सेंटी ट्वीट

By भारती द्विवेदी | Updated: February 25, 2018 14:24 IST

राम गोपाल वर्मा ने एक ट्वीट किया है कि वो भगवान और श्रीदेवी दोनों से ही नफरत करते हैं।

Open in App

मुंबई, 25 फरवरी: बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी के निधन के बाद से हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा भी श्रीदेवी को याद कर रहे हैं। राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी की मौत को लेकर बैक टू बैक कई ट्वीट किए हैं। कभी वो उनके साथ सेट की फोटो शेयर कर रहे हैं तो कभी मंदिर की तो कभी साथ दिया इंटरव्यू। इन सबके बीच रामगोपाल वर्मा ने एक ट्वीट किया है कि वो भगवान और श्रीदेवी दोनों से ही नफरत करते हैं। भगवान से इसलिए क्योंकि उन्होंने श्रीदेवी को मार दिया और श्रीदेवी से क्यों नफरत करते हैं इसके लिए उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट का लिंक दिया है।

आप अगर उस लिंक पर क्लिक करेंगे तो रामगोपाल वर्मा ने श्रीदेवी के लिए एक लेटर लिखा है। रामगोपाल वर्मा इस लेटर में लिखते हैं- 'मुझे रात में हर थोड़ी में सपने देखने और जगकर फोन चेक करने की आदत है। कल रात जब मैंने अपना फोन चेक किया तो अचानक मुझे एक मैसेज दिखा कि श्रीदेवी नहीं रहीं। मुझे लगा कि ये एक बुरा सपना है या कोई अफवाह, फिर मैं सोने चला गया। एक घंटे बाद दब मैं जगा और फोन चेक किया तो देखा कि पचास मैसेज आए थे जो यहीं दावा कर रहे थे।'

रामगोपाल वर्मा ने अपना पहला ट्वीट सुबह के लगभग पांच बजे किया था। जिसमें वो भगवान को लेकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। साथ ही बोनी कपूर के लिए अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।

अपने अगले ट्वीट में रामगोपाल लिखते हैं कि क्या कोई मुझे बता सकता है कि वो ऐसे कैसे जा सकती हैं।

रामगोपाल वर्मा ने आगे लिखते हैं कि श्रीदेवी तुम रो क्यों रही हो? हम सब तुम्हारे लिए रोने वाले हैं जो तुमने जो हमसब के साथ किया है

मुझे लगता है कि भगवान बहुत घंमडी है। हर कुछ दिनों में उसे बेकार में अपनी ताकत दिखानी होती है और ऐसा करने के लिए वो किसी को अचानक से मार देता है। जैसे कि ब्रूस ली और श्रीदेवी। मैं सच में चाहता हूं कि ब्रूस ली उसे दो लात मारे। एक खुद के लिए और दूसरा श्री देवी के लिए।

बता दें कि बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार (24 फ़रवरी) को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। महज 54 साल की उम्र में श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कहा है। उनकी मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड सहित पूरा देश सदमे में है। श्रीदेवी का निधन दुबई में हुआ है लेकिन उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा। इसके लिए उनका पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई लाया जा रहा है। 

टॅग्स :श्रीदेवीमुंबईबॉलीवुड अभिनेत्रीराम गोपाल वर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?