लाइव न्यूज़ :

13 साल बाद एक बार फिर से सीक्वल में धमाल मचाएगा देओल परिवार, जल्द शुरू होगी अपने 2 की शूटिंग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 27, 2020 10:11 IST

धर्मेंद्र (dharmendra) अपने बेटे सनी देओल (sunny deol) और बॉबी देओल (bobby deol) के साथ 2007 में आई फिल्म 'अपने' में नजर आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने दोनों बेटों- सनी और बॉबी देओल के साथ कुछ अच्छी फिल्में दी हैंयह देओल तिकड़ी 'अपने 2' के साथ एक बार फिर पर्दे पर आने की तैयारी कर रही है

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने दोनों बेटों- सनी और बॉबी देओल के साथ कुछ अच्छी फिल्में दी हैं. यह देओल तिकड़ी 'अपने 2' के साथ एक बार फिर पर्दे पर आने की तैयारी कर रही है. इसकी प्रीक्वल फिल्म 'अपने' साल 2007 में आई थी. इसमें देओल पिता-पुत्रों की तिकड़ी को काफी पसंद किया था.

इस फिल्म अनिल शर्मा ने निदेशित किया था और उन्हीं के निर्देशन में सीक्वल की तैयारी चल रही है, हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. डायरेक्टर केहवाले से आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल ने 'अपने' की रिलीज के 13 साल बाद अब इसकी स्क्रप्टि पर काम शुरू कर दिया है. खबर यह भी है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी जो कि मुंबई और लंदन में होगी. 'अपने' में धर्मेंद्र, सनी और बॉबी ने बॉक्सर की भूमिका निभाई थी.

धर्मेंद्र फिल्म भी सनी और बॉबी के पिता बनते हैं जो उन्हें बॉक्सिंग सिखाते हैं. किरण खेर ने धर्मेंद्र की पत्नी का किरदार निभाया था. शिल्पा शेट्टी सनी देओल की पत्नी बनी थीं और कटरीना कैफ ने बॉबी की गर्लफ्रेंड का रोल निभाया था. इस बार फिल्म में कौन-कौन सी अभिनेत्रियां नजर आएंगी, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. फिल्म को अगले साल रिलीज किया जा सकता है.

बॉबी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'आश्रम' के चलते सुर्खियों में हैं। इस सीरीज का दूसरा सीजन अगले महीने की 11 तारीख को रिलीज होगा. वहीं सनी देओल इन दिनों राजनीति में अपना हाथ अजमा रहे हैं और दोनों स्टार्स के पापा धर्मेंद्र कोरोना की महामारी के बीच अपने फार्म हाउस पर वक्त बिता रहे हैं.

टॅग्स :धर्मेंद्रसनी देओलबॉबी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस