लाइव न्यूज़ :

मां के इलाज के लिए एक्ट्रेस के पास नहीं थे पैसे, अब अक्षय कुमार ने बढ़ाया मदद का हाथ

By अमित कुमार | Updated: June 16, 2020 21:16 IST

कोरोना वायरस की वजह से परेशानी झेल रहे लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड स्टार्स हमेशा आगे रहते हैं। अक्षय कुमार भी जरूरतमंदों के साथ हमेशा खड़े दिखाई पड़ते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेणुका ने कुछ दिन पहले ही अपने पोस्ट के जरिए लोगों से अपने दोस्त की मदद करने की अपील की थी।बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने नुपुर अलंकार की मां के इलाज के लिए पैसे दिए हैं। एक्ट्रेस नुपुर अलंकार की स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि उनके पास अपनी मां का इलाज कराने के लिए भी पैसे नहीं थे।

लॉकडाउन की वजह से पिछले कुछ समय में फिल्म इंडस्ट्री बुरी तरह से प्रभावित हुई है। ऐसे में वहां काम करने वाले कामगार और एक्टर्स को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टीवी इंडस्ट्री के जानी मानी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। इन दिनों शूटिंग नहीं होने के कारण कलाकारों को घर चलाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एक्ट्रेस नुपुर अलंकार की स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि उनके पास अपनी मां का इलाज कराने के लिए भी पैसे नहीं थे। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस की दोस्त रेणुका शहाणे ने इस बात की जानकारी फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। फेसबुक पोस्ट में रेणुका शहाणे ने बताया था कि मेरी प्यारी दोस्त और एक्ट्रेस, नुपुर अलंकार इन दिनों आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही हैं क्योंकि दुर्भाग्य से उनका सारा पैसा पीएमसी बैंक में फंस गया है।

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने बढ़ाया मदद का हाथ

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने नुपुर अलंकार की मां के इलाज के लिए पैसे दिए हैं। इस सहायता के लिए रेणुका ने सोशल मीडिया के जरिए अक्षय कुमार को धन्यवाद कहा है। रेणुका ने कहा- मैं उन सभी की दया के बारे में क्या कहूं जिन्होंने इस कठिन घड़ी में मेरी दोस्त नुपुर की मदद की। आप सभी के योगदान के लिए मैं आपका शुक्रिया करना चाहती हूं।

अक्षय कुमार को बताया एंजल

अक्षय कुमार को टैग करते हुए रेणुका ने लिखा कि इस एंजल ने पहले भी कई सारे लोगों की मदद की है। जब मैंने उन्हें उनके इस काम के लिए धन्यवाद दिया तो उन्होंने मराठी में कहा कि मुझे थैंक्स ना कहिए बस जरूरी है कि नुपुर की मां की सेहत ठीक हो जाए।

रेणुका ने मांगी थी मदद 

बता दें कि रेणुका ने कुछ दिन पहले ही अपने पोस्ट के जरिए लोगों से उनकी मदद करने की अपील की थी। रेणुका ने लिखा था कि नुपुर की मां को अस्पताल में एडमिट करने की जरूरत है। मैं उनकी मां के अकाउंट डिटेल शेयर कर रही हूं। आपसे जो भी हो सके मदद करें। मेरा भरोसा करें कि जब तक जरूरत नहीं होगी नुपुर किसी से मदद नहीं मांगेंगी, लेकिन हालात ऐसे हो गए हैं। धन्यवाद।'

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच