लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन 2.0 पर पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को 20.3 करोड़ लोगों ने देखा, टूटा पिछला रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: April 16, 2020 21:00 IST

परिषद ने कहा कि 12 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह तक टीवी देखने का आंकड़ा कोविड-19 से पहले की तुलना में 38 प्रतिशत बढ़ा। लुल्ला ने संकेत दिया कि इसकी वजह राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता दूरदर्शन के दर्शकों की संख्या में इजाफा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री कोरोना वायरस महामारी पर देश की जनता को चार बार संबोधित कर चुक हैं।सभी दर्शकों की संख्या के आधार पर गणना की जाए तो इस प्रसारण को चार अरब मिनट देखा गया। यह भी एक रिकॉर्ड है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन-दो को लेकर टीवी पर संबोधन को रिकॉर्ड 20.3 करोड़ लोगों ने देखा। प्रसारण दर्शक अनुसंधान परिषद (बार्क) ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन ने उनके ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है। अपने इस संबोधन में मोदी ने राष्ट्रव्यापी बंद को 19 दिन बढ़ाने की घोषणा की। बाजार अनुसंधान एजेंसी एसी नील्सन ने कहा कि रिकॉर्ड संख्या लोगों ने संपर्क का पता लगाने के आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया है लेकिन इनमें से सिर्फ 10 प्रतिशत ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री कोरोना वायरस महामारी पर देश की जनता को चार बार संबोधित कर चुक हैं। पहली बार उन्होंने‘जनता कर्फ्यू का आह्वान किया। उसके बाद लॉकडाउन की घोषणा और तीसरी बार घरों में मोमबत्तियां और दीये जलाने का आह्वान किया। इससे पहले मोदी ने जब पहली बार 21 दिन के बंद की घोषणा की तो उनके इस संबोधन को रिकॉर्ड 19.3 करोड़ लोगों ने देखा। बार्क के मुख्य कार्यकारी सुनील लुल्ला ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री ने मंगलवार को राष्ट्रव्यापी बंद को 19 दिन बढ़ाने की घोषणा की। उनके इस 25 मिनट के संबोधन का प्रसारण 199 प्रसारण कंपनियों ने किया। सभी दर्शकों की संख्या के आधार पर गणना की जाए तो इस प्रसारण को चार अरब मिनट देखा गया। यह भी एक रिकॉर्ड है।

परिषद ने कहा कि 12 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह तक टीवी देखने का आंकड़ा कोविड-19 से पहले की तुलना में 38 प्रतिशत बढ़ा। लुल्ला ने संकेत दिया कि इसकी वजह राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता दूरदर्शन के दर्शकों की संख्या में इजाफा है। बंद के दौरान दूरदर्शन ने रामायण और महाभारत का प्रसारण दोबारा शुरू किया है जिसकी वजह से उसके दर्शकों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सामान्य मनोरंजक चैनलों के दर्शकों की संख्या दूरदर्शन की वजह से बढ़ी है। हालांकि, इसका एक दूसरा पहलू भी है। दर्शकों की संख्या जहां बढ़ी है वहीं इस दौरान विज्ञापनों में गिरावट आई है। इस दौरान विज्ञापनों के समय में कुल 26 प्रतिशत की कमी आई। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच