लाइव न्यूज़ :

रवीना टंडन को भगवान मानकर जब एक्ट्रेस की कदमों में गिरकर रोने लगा यह फैन, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: May 13, 2020 18:51 IST

रवीना टंडन ने अपने कुछ पुराने वीडियो शेयर किए हैं, जो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस लगातार इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रवीना टंडन के एक फैन का वीडियो इन दिनों तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रवीना टंडन अपने फैंस से चारों ओर से घिरी हुई हैं। इसी बीच उनके पास एक ऐसा फैन आ धमकता है जो उन्हें भगवान मानता है।

बॉलीवुड सितारों और उनके फैंस के बीच हमेशा से ही एक खास रिश्ता रहा है। फैन अपने फेवरेट सितारे के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। वहीं सितारे भी अपनी सफलता के पीछे अक्सर अपने फैंस को क्रेडिट देते हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रवीन टंडन के एक फैन का वीडियो इन दिनों तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में रवीना टंडन अपने फैंस से चारों ओर से घिरी हुई हैं। इसी बीच उनके पास एक ऐसा फैन आ धमकता है जो उन्हें भगवान मानता है। फैंस की भीड़ के बीच वह रविना-रविना बोलकर रोने लगता है। वह अपने शरीर पर रविना मेरी भगवान है भी लिखवा रखा होता है। रवीना टंडन के बॉडीगार्ड बता रहे हैं कि यह फैन रवीना का दो दिन से कड़ी धूप में इंतजार कर रहा था।

हालांकि, रवीना टंडन का यह वीडियो पुराना है, लेकिन इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। रवीना टंडन के फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। रविना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने फैंस के लिए वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अपने पुराने वीडियो को शेयर करते हुए रवीना टंडन ने फैंस के लिए कुछ बातें लिखी है। 

रवीना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यह हमें बनाते हैं। यह फैन धूप में मेरा इंतजार कर रहा था, गुलाब के बहुमूल्य फूल के साथ। जब मैं इसके पास गई तो इसे विश्वास नहीं हुआ। उस समय इससे मिलने में वहां गई थी तब सामाजिक दूरी एक अनसुना शब्द था।" 

टॅग्स :रवीना टंडनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!