लाइव न्यूज़ :

Ratan Tata Dies at 86: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री; सितारों ने दी नम आंखों से श्रद्धांजलि

By अंजली चौहान | Updated: October 10, 2024 10:46 IST

Ratan Tata dies at 86: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। कमल हासन, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, जूनियर एनटीआर और कई अन्य लोगों ने किंवदंती को याद किया।

Open in App

Ratan Tata dies at 86: देश के जाने-माने उद्योगपति रतन नवल टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहें। उन्होंने 86 की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बुधवार रात हुए उनके निधन की खबर जैसे ही सामने आई, पूरे देश में मातम पसर गया। मशहूर दिग्गज उद्योपति के निधन ने न सिर्फ उनके करीबियों बल्कि फिल्मी जगत के सितारों को भी शोक में डूबों दिया है। 

सलमान खान, अजय देवगन से लेकर प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा, रुण धवन, रणदीप हुड्डा, रितेश देशमुख, श्रद्धा कपूर, पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ समेत कई सेलेब्स ने दुख प्रकट किया।

दिलजीत दोसांझ ने कैंसिल किया कॉन्सर्ट

पंजाबी मशहूर एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी, जिनका बुधवार को निधन हो गया। दिलजीत जर्मनी में परफॉर्म कर रहे थे, जब उन्हें रतन टाटा के निधन के बारे में पता चला। कॉन्सर्ट से ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में, दिलजीत ने रतन टाटा की विरासत का सम्मान करने के लिए कॉन्सर्ट रोक दिया और भारतीय आइकन से सीखे गए बहुमूल्य सबक साझा किए। दिलजीत ने कबूल किया कि उन्हें उनसे मिलने का कभी मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने बताया कि उन्होंने उनके जीवन पर अपनी छाप छोड़ी है।

दिलजीत ने पंजाबी में कहा, "मैंने उनके बारे में जो कुछ भी सुना और पढ़ा है, मैंने उन्हें कभी किसी के बारे में कुछ गलत बोलते नहीं देखा।" दिलजीत ने आगे लिखा, "आप सभी रतन टाटा के बारे में जानते हैं। उनका निधन हो गया है। यह मेरी ओर से उन्हें छोटी सी श्रद्धांजलि है। आज, मुझे लगता है कि उनका नाम लेना जरूरी है क्योंकि उनके जीवन में - उन्होंने हमेशा कड़ी मेहनत की है।"

कमल हासन ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपना 'निजी हीरो' बताया, जिसका उन्होंने अनुकरण करने की कोशिश की।

जूनियर एनटीआर ने उन्हें 'उद्योग का दिग्गज और सोने का दिल' कहा। मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने श्रद्धांजलि पोस्ट में इसे सभी भारतीयों के लिए दुखद दिन बताया।

रणवीर सिंह ने अनंत इमोटिकॉन के साथ रतन टाटा की एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर साझा की। फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने रतन टाटा को एक किंवदंती कहा जो हमेशा जीवित रहेगी।

अजय देवगन ने एक्स पर लिखा, "दुनिया एक दूरदर्शी के नुकसान पर शोक मना रही है। रतन टाटा की विरासत हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भारत और उससे परे उनके योगदान अतुलनीय हैं। हम उनके बहुत आभारी हैं। शांति से आराम करें, सर।"

सलमान खान ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "श्री रतन टाटा के निधन से बहुत दुखी हूं।"

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, "आपने अपनी दयालुता के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन को छुआ। नेतृत्व और उदारता की आपकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। हमारे देश के लिए आपने जो कुछ भी किया, उसके लिए आपके बेजोड़ जुनून और समर्पण के लिए धन्यवाद। आप हम सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं और आपकी बहुत याद आएगी, सर।"

अनुष्का शर्मा ने दिवंगत रतन टाटा की एक तस्वीर साझा करने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया और लिखा, "श्री रतन टाटा की दुखद खबर से बहुत दुखी हूं। उन्होंने अपने हर काम में ईमानदारी, शालीनता और गरिमा के मूल्यों को बनाए रखा और वे वास्तव में भारत के प्रतीक और ताज थे। RIP सर, आपने बहुत से लोगों के जीवन को छुआ है।”

इसके अलावा भी अन्य सेलेब्स ने रतन टाटा को श्रद्धाजंलि दी और उन्हें याद किया।

टॅग्स :रतन टाटाजूनियर एनटीआरसलमान खानअजय देवगनबॉलीवुड अभिनेत्रीसाउथ सिनेमादिलजीत दोसांझअमिताभ बच्चनकमल हासनप्रियंका चोपड़ाअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम