लाइव न्यूज़ :

दुखद: फिल्म एडिटर अजय शर्मा का कोरोना से निधन, मांगी थी ऑक्सीजन बेड की मदद, फिल्मी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 5, 2021 16:04 IST

बॉलीवुड के मशहूर एडिटर अजय शर्मा का मंगलवार को कोरोना से निधन हो गया । वह पिछले दो हफ्ते से आईसीयू में भर्ती थे । अजय ने जग्गा जासूस, लूडो और कारवां जैसी फिल्मों में बतौर संपादक काम किया ।

Open in App
ठळक मुद्देतापसी पन्नू की आने वाली फिल्म रश्मि रॉकेट के एडिटर अजय शर्मा का कोरोना से निधनअजय शर्मा की मौत पर तमाम फिल्मी हस्तियों ने शोक जताया है अजय फिल्म जग्गा जासूस, कारवां और लूडो जैसी फिल्मों के संपादक थे

मुंबई : बॉलीवुड फिल्म संपादक अजय शर्मा का मंगलवार को कोरोना से निधन हो गया । अजय कोरोना के गंभीर लक्षणों से पीड़ित थे । उनका निधन दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में तड़के सुबह दो बजे हुआ । वह पिछले दो सप्ताह से आईसीयू में भर्ती थे । 

अजय के निधन से कई फिल्मी हस्तियों ने शोक जताया है । सोशल मीडिया पर श्रीया पिलगांवकर ने कहा कि 'आज हमने अजय शर्मा को खो दिया । वह न केवल एक अतुल्नीय संपादक थे बल्कि वह एक संपूर्ण इंसान थे । कुछ समझ नहीं आता है । श्रद्धांजलि अजय शर्मा । ' स्क्रिनराइटर अनिरूद्ध गुहा ने लिखा, 'आपको बचाने के लिए साथ में हमने मिलकर कोशिश की । मुझे दुख है कि ज्यादा कुछ नहीं कर पाए । आप अपने काम के माध्यम से हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे । ' 

अजय शर्मा जग्गा जासूस, लूडो, कारवां जैसी फिल्मों के संपादक रह चुके हैं । इसके अलावा उन्होंने बर्फी , ये जवानी है दीवानी . काई पो चे. लाइफ इन ए मेट्रो और डर्टी पिक्टर के लिए सहायक संपादक के रूप में काम किया है । साथ ही वह तापसी पन्नू की आने वाली रश्मि रॉकेट के भी एडिटर थे ।   

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!