लाइव न्यूज़ :

फेक सोशल मीडिया फॉलोअर्स स्कैम: रैपर बादशाह ने दर्ज कराया बयान, दीपिका पादुकोण-प्रियंका चोपड़ा से हो सकती है पूछताछ

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 8, 2020 21:47 IST

फेक सोशल मीडिया स्कैम को लेकर हाल ही में मुंबई पुलिस ने रैपर बादशाह को समन भेजा था, जिसके बाद उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले की जांच के दौरान क्राइम इंटेलीजेंस यूनिट (सीआईयू) की लिस्ट में दौरान बादशाह के इंस्टाग्राम अकाउंट बैडबॉयशाह का नाम भी शामिल थाक्राइम इंटेलीजेंस यूनिट (सीआईयू) इस मामले में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी टॉप अभिनेत्रियों से भी पूछताछ कर सकती है

सोशल मीडिया पर फर्जी फॉलोवर और ‘लाइक्स’ बनाने और बेचने वाले एक गिरोह की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने रैप गायक बादशाह से नौ घंटे तक गहन पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अब तक इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 20 लोगों से पूछताछ की है। वहीं, बादशाह का बयान दर्ज कर लिया गया है।

बादशाह ने कहा, 'समन के बाद मैंने मुंबई पुलिस से बात की। मैंने जांच में पुलिस की सहायता की। मैंने स्पष्ट रूप से लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है। मैंने ये भी स्पष्ट किया कि मैं कभी भी इस तरह की प्रथाओं का हिस्सा नहीं रहा। मैंने इसकी खुद निंदा करता हूं। क़ानून के हिसाब से ही जांच आगे बढ़ रही है और इस मामले को संभाल रहे अधिकारियों पर मुझे पूरा भरोसा है।मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे बारे सोचा। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।'

मालूम हो, हाल ही में एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था, जिसमें तमाम सेलेब्स द्वारा फेक व्यूज और फेक फॉलोअर्स को खरीदा जा रहा था। ऐसे में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट प्रोविजन का उल्लंघन करने वाला एक मामला मुंबई पुलिस के सामने आया था। इस केस में बॉलीवुड के कुछ स्टार्स की कंपनियां फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फेक फॉलोअर्स खरीदने का काम कर रही थीं। 

वहीं, इस मामले की जांच के दौरान क्राइम इंटेलीजेंस यूनिट (सीआईयू) की लिस्ट में दौरान बादशाह के इंस्टाग्राम अकाउंट बैडबॉयशाह का नाम भी शामिल था। खबरों की मानें तो क्राइम इंटेलीजेंस यूनिट (सीआईयू) इस मामले में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी टॉप अभिनेत्रियों से भी पूछताछ कर सकती है। 

टॅग्स :बादशाह (रैपर)प्रियंका चोपड़ादीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार