लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 'फेयरप्ले' के मामले में महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल मुंबई में रैपर बादशाह से पूछताछ की

By रुस्तम राणा | Updated: October 30, 2023 17:15 IST

ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी ऐप 'फेयरप्ले' के मामले में महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल मुंबई में रैपर बादशाह से पूछताछ की।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड रैपर बादशाह सोमवार को महाराष्ट्र साइबर ऑफिस में नजर आए'फेयरप्ले' के मामले में महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल मुंबई में रैपर बादशाह से पूछताछ की रैपर समेत 40 मशहूर हस्तियों ने कथित तौर पर फेयरप्ले ऐप का प्रचार किया था

मुंबई: बॉलीवुड रैपर बादशाह सोमवार को महाराष्ट्र साइबर ऑफिस में नजर आए। ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी ऐप 'फेयरप्ले' के मामले में महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल मुंबई में रैपर बादशाह से पूछताछ की। रैपर समेत 40 मशहूर हस्तियों ने कथित तौर पर फेयरप्ले ऐप का प्रचार किया था। वायकॉम 18 नेटवर्क ने फेयरप्ले नाम के सट्टेबाजी ऐप पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच देखने को बढ़ावा देने के आरोप में रैपर और अभिनेता संजय दत्त सहित 40 अन्य अभिनेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

मीडिया नेटवर्क ने कहा कि वायाकॉम 18 के पास मैचों को स्ट्रीम करने के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) था, लेकिन मैचों को अवैध रूप से फेयरप्ले पर स्ट्रीम किया गया, साथ ही यह भी कहा कि कुछ अभिनेताओं ने फेयरप्ले ऐप पर टूर्नामेंट का प्रचार किया। डिजिटल पायरेसी का मामला दर्ज किया गया है और मामले में और अभिनेताओं को तलब किए जाने की संभावना है। 

फेयरप्ले ऐप महादेव ऐप से जुड़ा है, जिसे सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल द्वारा प्रचारित किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) वर्तमान में मनी लॉन्ड्रिंग के लिए महादेव बुक ऐप की जांच कर रहा है। मामले के सिलसिले में रणबीर कपूर, हुमा कुरेशी, कपिल शर्मा और श्रद्धा कपूर सहित कई मशहूर हस्तियों को तलब किया गया था। संजय दत्त, सुनील शेट्टी और टाइगर श्रॉफ जैसे बॉलीवुड दिग्गजों ने कथित तौर पर इस साल फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में चंद्राकर की शादी में हिस्सा लिया था।

टॅग्स :बादशाह (रैपर)मुंबई पुलिसप्रवर्तन निदेशालयCyber Wing of Mumbai Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार