लाइव न्यूज़ :

Chandigarh Bomb Blast: रैपर बादशाह के क्लब में बम ब्लास्ट, खिड़कियों के टूटे शीशे, जांच में जुटी पुलिस

By अंजली चौहान | Updated: November 26, 2024 11:58 IST

Chandigarh Bomb Blast: विस्फोटों से क्लब की खिड़कियां टूट गईं और फोरेंसिक विशेषज्ञों सहित पुलिस दल जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे। हालांकि, अधिकारियों ने घटना के बारे में कोई भी बयान देने से परहेज किया है. सौभाग्य से, कोई हताहत नहीं हुआ।

Open in App

Chandigarh Bomb Blast: मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह के चंडीगढ़ स्थित क्लब में बम ब्लास्ट की खबर सामने आई है। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में रैपर बादशाह के बार में मंगलवार सुबह विस्फोट हुआ, जब मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों ने एक निजी क्लब में कम तीव्रता वाला विस्फोटक फेंका। विस्फोट सुबह 2:30 से 2:45 बजे के बीच हुआ। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, विस्फोट से कई खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट की सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की पहचान का पता लगाने के लिए अपनी जांच शुरू कर दी।

बम डिटेक्शन स्क्वॉड और चंडीगढ़ फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीमें भी नमूने एकत्र करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं।

सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि यह उपकरण एक कच्चा बम हो सकता है, जिसका उद्देश्य संभवतः जबरन वसूली करना था। सूत्रों के अनुसार, विस्फोट घर में बने बमों से हुआ माना जाता है।

पुलिस ने कहा कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

टॅग्स :चंडीगढ़बादशाह (रैपर)बम विस्फोटPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच