लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण का इवेंट में पकड़ना चाहा हाथ लेकिन एक्ट्रेस ने किया इग्नोर, फैन्स ने कही ये बात

By अंजली चौहान | Updated: March 24, 2023 12:25 IST

गुरुवार, 23 मार्च को मुंबई में हुए स्पोर्ट्स इवेंट के चौथे संस्करण में कई हस्तियां शामिल हुई। खेल जगत के नायकों को पुरस्कृत करने के लिए मनोरंजन जगत से भी कई हस्तियां शामिल हुई।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नया वीडियो वायरल दीपिका और रणवीर का स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के दौरान वीडियो हुआ वायरल कपल ब्लैक कलर के मैचिंग आउटफिट में आया नजर

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत लविंग कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स इवेंट में शामिल होने पहुंचे। गुरुवार को हुए इस प्रोग्राम की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

इस बार कपल की ये वीडियो देख फैन्स खुश नहीं बल्कि काफी चिंतित है क्योंकि दीपिका पति रणवीर के साथ इवेंट में पहुंची तो हैं लेकिन वह उनके साथ चलती नजर नहीं आ रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दीपिका जैसे ही अपनी कार से इवेंट के लिए पहुंची रणवीर पहले से उनके लिए खड़े थे और उन्होंने अपना हाथ दीपिका का हाथ पकड़ने के लिए बढ़ाया। हालांकि, एक्ट्रेस ने पति का हाथ नहीं पकड़ा और नजरअंदाज करती हुए अपनी साड़ी पकड़ ली।ॉ

अब इसी घटनाक्रम की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो को देख कई फैन्स को कपल के रिश्ते में किसी अनबन की चिंता सता रही है तो वहीं कई फैन्स इसे मुद्दा न बनाकर सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहे हैं। 

दीपिका ने रणवीर को किया इग्नोर!

सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए वीडियो में कार्यक्रम के दौरान रणवीर और दीपिका की एंट्री की वीडियो को ही साझा किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में रणवीर सिंह इंतजार करते नजर आ रहे हैं और दीपिका पादुकोण अपनी कार से उतर रही हैं।

रेड कार्पेट पर एंट्री करने से पहले कपल ने अपने कपड़े एडजस्ट किए और कुछ लोगों से बात की। आगे बढ़ते हुए रणवीर दीपिका के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं, लेकिन वह सीधी देखती रहती हैं और उन्हें इग्नोर कर देती हैं। रणवीर बाद में आगे बढ़ते हैं और दोनों रेड कार्पेट पर पोज देते हैं। वीडियो देख फैन्स को ऐसा लग रहा कि दीपिका पति को इग्नोर कर रही हैं। 

ब्लैक आउटफिट में दिखें कपल 

गुरुवार, 23 मार्च को मुंबई में हुए स्पोर्ट्स इवेंट के चौथे संस्करण में कई हस्तियां शामिल हुई। खेल जगत के नायकों को पुरस्कृत करने के लिए मनोरंजन जगत से भी कई हस्तियां शामिल हुई। दीपिका पादुकोण भी अपने पति रणवीर और पिता प्रकाश पादुकोण के साथ इवेंट में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के लिए दीपिका और रणवीर ने ब्लैक आउटफीट को चुना।

जहां दीपिका ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी, जिसमें गोल्डन कलर से बॉर्डर और वर्क किया गया था, वहीं रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर का कोट पहना था। दोनों इस आउटफीट में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। रेड कार्पेट पर इनका स्टाइलिश लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। 

फैन्स ने वीडियो पर किए कमेंट्स 

इस वीडियो के सामने आने के बाद बॉलीवुड के इस लवेबल कपल को लेकर फैन्स काफी परेशान हैं। एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लगता है कि उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं है क्योंकि जिस तरह से वो मीडिया के सामने चल रहे हैं वह कुछ ठीक नहीं है।" 

एक अन्य ने लिखा, "उनकी बॉडी लैंग्वेज पूरी तरह से बदल गई है ... मुझे लगता है, इससे पहले भी उनका झगड़ा हुआ था।" दूसरो ओर एक यूजर ने लिखा, "दिन कुछ तो गड़बड़ है..उसे उसकी पोस्ट पसंद नहीं आ रही है...न ही उसने उसका हाथ पकड़ा है...ऐसा लग रहा है कि रोमांस जल्द ही खत्म हो गया।" ऐसे ही कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, इस बीच कपल की ओर से वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंहहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच