लाइव न्यूज़ :

अब बैट से तलहका मचाएंगे रणवीर सिंह, कपिल देव के साथ शुरू करेंगे ट्रेनिंग

By भाषा | Updated: February 8, 2019 15:11 IST

 कबीर खान की ‘‘83’’ में कपिल देव की भूमिका निभाने जा रहे रणवीर सिंह इस खेल ड्रामा फिल्म के लिए पूर्व दिग्गज क्रिकेटर के साथ जल्द ही प्रशिक्षण शुरू करेंगे।

Open in App

 कबीर खान की ‘‘83’’ में कपिल देव की भूमिका निभाने जा रहे रणवीर सिंह इस खेल ड्रामा फिल्म के लिए पूर्व दिग्गज क्रिकेटर के साथ जल्द ही प्रशिक्षण शुरू करेंगे।

इस फिल्म में कपिल की कप्तानी में भारत की जीत की कहानी दिखाई जाएगी जब भारतीय टीम ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर 1983 में पहला विश्वकप खिताब जीता था।

रणवीर ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं कपिल सर के साथ समय बिताने के लिए उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि उनके साथ बिताया जाने वाला समय अपने आप को उनके व्यक्तित्व में ढालने की प्रक्रिया में आवश्यक होगा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनसे जितना सीख सकता हूं उतना सीखना चाहता हूं। उनकी कहानी, उनके अनुभव, उनके विचार, उनकी भावनाएं, उनके हावभाव, उनकी ऊर्जा।’’ 

33 वर्षीय अभिनेता ने इससे पहले बलविंदर सिंह संधू के साथ प्रशिक्षण लिया था जिनकी भूमिका फिल्म में पंजाबी गायक-अभिनेता एम्मी विर्क निभाएंगे।

रणवीर अपनी भूमिका के लिए कपिल की आदतों और रवैये को अपनाने के साथ तीन सप्ताह उनके साथ बिताएंगे। वह पूर्व क्रिकेटर की गेंदबाजी की अनूठी शैली भी सीखेंगे।

यह बहु प्रतीक्षित फिल्म 10 अप्रैल 2020 में रिलीज होगी। ‘‘83’’ का प्रोडक्शन मधु मंटेला, विष्णु इंदुरी और खान ने किया है। 

रणवीर जोया अख्तर की ‘‘गल्ली ब्वॉय’’ भी कर रहे हैं जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। 

टॅग्स :कपिल देवरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच