लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'लुटेरा' के सात साल पूरे, रणवीर सिंह के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर कीं अनदेखी वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 5, 2020 15:26 IST

रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'लुटेरा' को रिलीज हुए सात साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर रणवीर और सोनाक्षी के अलावा फिल्म के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'लुटेरा' को याद कर इमोशनल हुए निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानीरणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा ने भी शेयर किए वीडियो

रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'लुटेरा' ने सात साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म के डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी के साथ रणवीर ने फिल्म की अनदेखी वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मालूम हो, इस फिल्म के बारे में कहा जाता है कि ये बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन इस दशक में बनी सबसे अधिक प्रशंसित फिल्मों में से एक है।

7वीं सालगिरह विक्रमादित्य ने ताजा कीं पुरानी यादें

वहीं, निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने फिल्म की 7वीं सालगिरह के मौके पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पुरानी यादों को ताजा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'एक फिल्म की पहली कॉपी की स्क्रीनिंग एक समारोह हुआ करती थी। ताजा प्रिंट लैब से आएगा और हम इसे प्रोजेक्शन रूम में घूमते हुए देखेंगे और उंगलियां क्रॉस करके प्रार्थना करेंगे कि सब कुछ ठीक हो।'

फिल्म को याद कर भावुक हुए विक्रमादित्य

उन्होंने आगे लिखा, 'एक निर्देशक के रूप में फिल्म की पहली कॉपी देखना किसी खट्टी-मीठी यादों से कम नहीं होता। इसका मतलब है कि अब प्रोडक्शन का काम पूरा हुआ। अब कोई काम नहीं बचा है। फिल्म आखिरकार तैयार है। आप अब अपनी दाढ़ी बना सकते हैं और काम को लेकर थोड़े कम जुनूनी हो सकते हैं।'

उन्होंने ये भी लिखा, 'साथ ही, अब कुछ नींद भी ले सकते हैं। लेकिन इसका यह भी मतलब था कि सभी अद्भुत लोगों के साथ यह अद्भुत यात्रा समाप्त हो गई है। मगर अब आपके पास जो कुछ बचा है वह उस समय की यादें हैं जो आपने एकसाथ काम करते हुए बिताईं।'

रणवीर और सोनाक्षी ने शेयर किए वीडियो

विक्रमादित्य के अलावा रणवीर सिंह ने भी सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर की हैं, जिसमें फिल्म लुटेरा की कई तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। यही नहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए फिल्म के सात साल पूरे होने का जश्न मनाया। एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, 'सात साल।' उनके इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने कमेंट भी किए हैं। 

टॅग्स :रणवीर सिंहसोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच