लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह ने अपनी नई फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का फर्स्ट लुक किया शेयर, गुजराती छोकरे के किरदार में आए नजर

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 4, 2019 14:34 IST

रणवीर सिंह की फिल्म '83' की कुछ समय पहले शूटिंग खत्म हो चुकी है। इसलिए अब वे अपनी एक और नई फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में बिजी हो गए हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस तस्वीर को देखकर और फिल्म के नाम को सुनकर यह साफ हो रहा है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह गुजराती छोकरे के किरदार में नजर आने वाले हैं।

तस्वीर में रणवीर सिंह काफी जच रहे हैं। उनके पीछे की तरफ कई महिलाएं खड़ी हैं जिन्होंने सिर पर घूंघट डाला हुआ है। फोटो देखकर यह साफ समझ आ रहा है कि जयेशभाई महिलाओं की सुरक्षा कर रहे हैं। 

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के डारेक्टर गुजरात के ही हास्य-व्यंग्य निर्देशक दिव्यांग ठक्कर होंगे। इसमें रणवीर सिंह मुख्य किरदार में होंगे।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है... "जयेशभाई हैं एकदम जोरदार #JayeshbhaiJordaar #ManeeshSharma #DivyangThakkar #YashrajFilms"

मीडिया को दिए इंटरव्यू में रणवीर ने अपनी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के बारे में कुछ बातें की थीं। उन्होंने कहा था कि जयेशभाई का किरदार एक संवेदनशील और दयालु छवि वाला है। जयेशभाई एक ऐसा व्यक्ति है जो पुरुष प्रधान समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच समान अधिकारों में विश्वास रखता है।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म '83' की कुछ समय पहले शूटिंग खत्म हो चुकी है। इसलिए अब वे अपनी एक और नई फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में बिजी हो गए हैं। फिल्म '83' भारत के पहली वर्ल्ड कप पर आधारित है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है। 

 

टॅग्स :रणवीर सिंहमूवी पोस्टरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!