लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह ने जयेशभाई जोरदार के निर्देशक दिव्यांग की जमकर की तारीफ, डेब्यू करने जा रहीं शालिनी के बारे में कही ये बात, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2022 14:37 IST

जयेशभाई जोरदार में रणवीर एक अविश्वसनीय हीरो की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने अजन्मे बच्चे और पत्नी के लिए दुनिया के सामने उठ खड़ा होता है।

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म में वह एक और नए चेहरे - शालिनी पांडे (अर्जुन रेड्डी फेम) के साथ भी दिखेंगेरणवीर सिंह ने कहा, शालिनी और दिव्यांग टैलेंटेड हैं और फिल्म इंडस्ट्री में उनका कोई कनेक्शन नहीं है

मुंबईः यशराज फिल्म्स के जयेशभाई जोरदार में सुपरस्टार रणवीर सिंह लीड किरदार में नजर आने वाले हैं। यह एक बिग स्क्रीन एंटरटेनर है जो मुख्य किरदार जयेशभाई जोरदार के जरिए हीरो व हीरोइज्म का एक नया ब्रांड पेश करेगा और जो इंडियन सिनेमा में विरले ही देखने को मिलता है। रणवीर एक अविश्वसनीय हीरो की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने अजन्मे बच्चे और पत्नी के लिए दुनिया के सामने उठ खड़ा होता है। इस प्रक्रिया में उसे अपने परिवार के खिलाफ जाना पड़ता है जो उस पितृसत्तात्मक समाज को रिप्रेजेंट करता है, जिसमें हम लोग रहते हैं।

अविश्वसनीय रूप से एक कंटेंट फॉरवर्ड मूवी होने की वजह से फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बात की हैरत है कि बॉलीवुड के शीर्ष निर्देशकों की फिल्मों को साइन करने वाले रणवीर एक नए निर्देशक के निर्देशन में काम करने को चुना। रणवीर सिंह देश के टॉप डायरेक्टर के चहेते स्टार हैं और उनका कैलेंडर रोहित शेट्टी की सर्कस, एस शंकर की अन्नियां की रीमेक और करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों से बुक है, उन्होंने एक ऐसे प्रोजेक्ट को बैक करना चुना है जिसका निर्देशन डेब्यूटेंट दिव्यांग ठक्कर कर रहे हैं, बल्कि फिल्म में वह एक और नए चेहरे - शालिनी पांडे (अर्जुन रेड्डी फेम) के साथ भी दिखेंगे, जो इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

इन दो न्यूकमर्स को समर्थन देने के अपने फैसले के बारे में बताते हुए रणवीर कहते हैं, “मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला, क्योंकि अगर यहां मैं नहीं होता तो यह कोई और होता। ये सेल्फ-मेड टैलेंट्स हैं जो बस धमाका करने के इंतजार में हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं इसे फेसिलिटेट करने और सशक्त बनाने की स्थिति में हूं। दिव्यांग एक शानदार निर्देशक हैं, शालिनी एक कमाल की एक्ट्रेस हैं।"

आदित्य चोपड़ा की बैंड बाजा बारात में अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में धमाल मचाने वाले रणवीर का कहना है कि वह अब अपनी फिल्मों में एक्साइटिंग टैलेंट्स को बैक करना चाहते हैं क्योंकि वह अविश्वसनीय रूप से टैलेंटेड लोगों को एक मंच देना चाहते हैं जिनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है। वे कहते हैं, "ये लोग (शालिनी और दिव्यांग) टैलेंटेड हैं और फिल्म इंडस्ट्री में उनका कोई कनेक्शन नहीं है। मुझे पता है कि इसका क्या मतलब है। इसका सीधा सा मतलब है कि मूवी बिजनेस में पैर जमाना इनके लिए बहुत कठिन है। वास्तव में मैं खुद को प्रिविलेज्ड महसूस करता हूं कि मैं ऐसी स्थिति में हूं जहां मैं उनकी अपार प्रतिभा को दुनिया के सामने पेश कर सकता हूँ।”

गुदगुदाने वाले सोशल सटायर (व्यंग्य)- जयेशभाई जोरदार के साथ अर्जुन रेड्डी फेम शालिनी पांडे, रणवीर के अपोजिट बॉलीवुड के बिग स्क्रीन पर डेब्यू कर रही हैं। मनीष शर्मा फिल्म के  निर्माता हैं जबकि डेब्यूटेंट दिव्यांग ठक्कर ने इसका निर्देशन किया है। दुनियाभर में यह फिल्म 13 मई 2022 को रिलीज हो रही है!

टॅग्स :रणवीर सिंहहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम